बरेली: स्कूल में पढ़ी नमाज…प्रिसिंपल का वीडियो हुआ वायरल, छात्र बोले- रोज करते हैं ये काम

उत्तर प्रदेश के बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के अंदर प्रिंसिपल नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. ये मामला ग्राम रसूला स्थित प्राथमिक विद्यालय से सामने आया है, जहां से प्रिंसिपल का स्कूल में नमाज़ पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया और हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई.

स्कूल के कुछ छात्रों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब हेडमास्टर ने स्कूल के अंदर नमाज अदा की हो. बच्चों का कहना है कि स्कूल के समय के दौरान प्रिंसिपल रोज क्लासरूम में बैठकर नमाज़ पढ़ते हैं. इससे बाकी छात्रों की पढ़ाई भी बाधित होती है और माहौल भी प्रभावित होता है. अब प्रिंसिपल का नमाज पढ़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सीएम से की कार्रवाई की मांग

हिंदू संगठनों और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना को गंभीरता से लिया है. हिंदू युवा नेता हिमांशु पटेल ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने लिखा, “शिक्षा के मंदिर में इस तरह की धार्मिक गतिविधियां न केवल अनुचित हैं. बल्कि यह बच्चों की सोच पर भी गलत प्रभाव डाल सकती हैं.”

अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया

हिमांशु पटेल ने ये भी लिखा कि स्कूलों को धर्मनिरपेक्ष स्थान माना जाता है, लेकिन इस तरह की गतिविधियां वहां की मर्यादा को भंग कर रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई हिंदू शिक्षक स्कूल में मंदिर या यज्ञ की बात करे तो उस पर तुरंत कार्रवाई हो जाती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं में प्रशासन चुप क्यों रहता है. मामले की जानकारी लगते ही थाना आंवला पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रिंसिपल को दिया गया नोटिस

अब स्कूल के प्रिंसिपल से पूछताछ की जा रही है. साथ ही वीडियो की सत्यता को भी परखा जा रहा है. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो प्रिंसिपल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. गांव रसूला के लोग इस मामले में दो पक्षों में बंट गए हैं. कुछ लोग प्रिंसिपल के समर्थन में हैं और इसे उनकी धार्मिक स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस कार्य को अनुशासनहीनता और बच्चों के लिए गलत उदाहरण मान रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |