Madhya Pradesh में मजाक बनी कानून व्यवस्था, कहीं धार्मिक जुलूस पर पथराव तो कहीं पुलिस पर हमला

भोपाल। बीते तीन दिनों में सांप्रदायिक सद्भाव और माहौल बिगाड़ने की प्रदेश में तीन बड़ी घटनाओं ने यह संकेत दिया है कानून-व्यवस्था पंगु होती जा रही है। पुलिस-प्रशासन घटनाएं होने के बाद सक्रियता दिखा रहा है। सबसे पहले गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव हुआ। नीमच में शराबियों और उपद्रवियों ने तीन जैन मुनियों को पीटा।

भिंड में आंबडेकर जयंती के उपलक्ष्य में निकले गए जुलूस में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद और फायरिंग से एक मौत हो गई। जानकारों का कहना है कि यह घटनाएं कभी भी बड़ा रूप ले सकती हैं, पर पुलिस के बड़े अधिकारी घटना होने के बाद ही सजगता दिखाते रहे हैं।

पूरे देश में छवि हो रही खराब

पुलिस मुख्यालय की खुफिया शाखा ने जून 2023 में शासन को एक रिपोर्ट सौंपकर आगाह किया था कि सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली घटनाएं बढ़ सकती हैं। रिपोर्ट में वर्ष 2018 से 2023 के बीच हुई सांप्रदायिक घटनाओं का विश्लेषण कर बताया गया था कि सबसे अधिक घटनाएं छेड़छाड़, हत्या और हत्या के प्रयास में हो रही हैं। ताज्जुब तो यह कि इतनी महत्वपूर्ण जानकारी होने के बाद पुलिस और प्रशासन सजग नहीं हुआ। सांप्रदायिक घटनाओं से पूरे देश में प्रदेश की छवि खराब हो रही है।

घटनाएं जिनमें बिगड़ी कानून-व्यवस्था की स्थिति

  1. हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार रात गुना में जुलूस निकल रहा था। एक धार्मिक स्थल के पास से निकलने के दौरान जुलूस पर पथराव हो गया, जिससे स्थिति बिगड़ गई।
  2. मुरैना जिले के हिंगोना खुर्द गांव में सोमवार को आंबेडकर जयंती पर निकले जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चली, जिसमें 26 वर्ष के एक युवक की मौत हो गई।
  3. नीमच के कछाला गांव के हनुमान मंदिर पर रविवार रात सो रहे तीन जैन मुनियों पर छह असामाजिक तत्वों ने हमला कर बुरी तरह से पीटा। भोपाल व दूसरी जगह भी उपद्रवियों द्वारा निर्दोष लोगों से मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं।
  4. सात सितंबर 2024 में रतलाम के मोचीपुरा इलाके में गणेश प्रतिमा लेकर जा रहे जुलूस पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया था, जिससे तनाव फैल गया।

कानून-व्यवस्था बिगड़ने की वजह

  • राजनीतिक हस्तक्षेप में पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई।
  • पुलिस का खुफिया तंत्र असफल होना।
  • आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल नहीं है। प्रदेश में स्वीकृत सवा लाख बल में से लगभग 95 हजार ही पदस्थ हैं।
  • रात्रि गश्त की व्यवस्था बेहद कमजोर हो गई है, जिससे अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है।
  • संगठित अपराधों में पुलिस की मिलीभगत है।
  • पुलिस आयुक्त व्यवस्था वाले भोपाल शहर में बागसेवनिया थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट और अशोका गार्डन में अवैध काल सेंटर चलवाने में पुलिस की मिलीभगत उजागर हो चुकी है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘अब हमें भी धर्म पूछना पड़ेगा, अपने बच्चों के भविष्य के लिए आदत डाल लीजिये’… पहलगाम हमले का असर, भोपाल में लगे पोस्टर     |     हॉर्न से घोड़ी बिदकी, बारातियों ने पथराव कर कार सवारों को पीटा, मध्य प्रदेश के मुरैना का वीडियो वायरल     |     गजब का चोर! तड़के स्कूटी से आया और चोरी कर ले गया पांच नमक की बोरी… CCTV में हुआ रिकॉर्ड     |     नकली स्टांप बनाए, बेच दी चर्च और मिशनरीज की 2000 करोड़ रुपये की जमीन… गैंग के खिलाफ बरेली कोर्ट ने लिया ये एक्शन     |     अयोध्या में बनेगी 101 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, श्रद्धालुओं को मिलेगी फ्री खाने से फ्री इलाज तक की सेवा     |     ‘एक ही को मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा..’, लॉरेंस गैंग के निशाने पर पाकिस्तान, हाफिज सईद को दी धमकी     |     बाज नहीं रहा पाकिस्तान, लगातार 7वें दिन LoC पर फायरिंग, सेना ने इस अंदाज में दिया जवाब     |     अंधेरे में हैदराबाद को ताकते रहे असदुद्दीन ओवैसी, वक्फ कानून के खिलाफ इतनी देर तक बंद रखी लाइट     |     जो दर्द आपको था, वही हमें भी है… पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार से कैसी रही राहुल गांधी की बातचीत     |     संघ ने डेढ़ साल पहले ही जातीय जनगणना के दे दिए थे संकेत, मोदी-भागवत की मुलाकात से लगी फाइनल मुहर     |    

preload imagepreload image