सरकारी हैडपंप पर पानी भरने के लिए विवाद, दो गुटों के बीच जमकर चली लाठियां

 मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना  जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के कमथरी मौजा के द्वारिका पुरा गांव में सरकारी हैडपंप पर पानी भरने के ऊपर हुए विवाद के चलते दो गुटों के बीच करीब 20 मिनट तक लाठियां चलीं। दोनों पक्षों में विवाद का कारण पानी भरने को लेकर हुआ। मुरैना जिले में अगर पानी के संकट की बात की जाए तो जिलेभर में गर्मियों के समय पर पानी के लिए लोग परेशान होते हैं। जिले में नल जल योजना के नाम पर करोड़ों रुपए तो सरकार द्वारा खर्च किए गए हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में इसका लाभ आज भी लोगों को नहीं मिल रहा है।

20 मिनट चले लाठी डंडों में 8 से अधिक महिला पुरुष और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह डावर का कहना है कि, मामला काफी गंभीर है। दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, लेकिन पानी के लिए मारपीट करना यह काफी चिंता का विषय भी है। दोनों पक्षों की मारपट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लाठियों के हमले में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, रामवरन प्रजापति व अवधेश प्रजापति के परिवार के बीच शासकीय हैडपंप में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। लाठियों के हमले में दोनों पक्ष के फरियादी सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीण इलाकों में पानी का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। इसलिए जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी इस पर गंभीरता लेनी चाहिए, नहीं तो छोटे-छोटे विवाद बड़ी घटनाओं में बदल सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ऑर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस (एआई) से होगी अवैध खनन की निगरानी : CM मोहन यादव     |     गरीबी के विरूद्ध प्राप्त हो रही सफलता में मध्यप्रदेश प्रमुख सहयोगी राज्य : CM मोहन यादव     |     MP में भी पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू, CM मोहन ने दिए निर्देश     |     परीक्षा देने बैठा था छात्र, तभी टीचर ने उठाया… करवाया ऐसा काम कि मच गया हड़कंप     |     बंटवारे के अनसुलझे सवालों का नतीजा पहलगाम… मणिशंकर अय्यर के बयान ने मचाई खलबली     |     हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LoC पर कर रहा फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब     |     ‘तेरी पत्नी मेरे पास है, हम दोनों ने…’, पति को आया पड़ोसी का फोन, दौड़ा-दौड़ा पहुंचा थाने     |     जयपुर: मस्जिद में नारेबाजी के बाद बैकफुट पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, जताया खेद, विरोध में जुटे लोग तो एक्शन में आई पुलिस     |     जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला, सोशल एक्टिविस्ट को भी नहीं बख्शा, कुपवाड़ा में गुलाम रसूल मगरे पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती     |     शादीशुदा ननद को पसंद आ गई भाभी की बहन, भगाकर शादी कर ली… तीन बच्चों पर भी नहीं आया तरस, अब हुआ ये एक्शन     |    

preload imagepreload image