आज आंबेडकर जयंती पर हरियाणा में पीएम मोदी, हिसार से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी, नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (14 अप्रैल) को डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर हरियाणा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए एक कमर्शियल उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हिसार एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी. इसके अलावा पीएम मोदी हरियाणा यात्रा के दौरान एक जनसभा को भी संबोधित किया.

“संकल्प की उड़ान’ कार्यक्रम के तहत हिसार-अयोध्या की पहली विमान सेवा को वो हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बताया गया है कि हिसार से अयोध्या के लिए फ्लाइट का ऑपरेशन सप्ताह में दो बार किया जाएगा, जबकि जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन फ्लाइट होंगी. प्रधानमंत्री मोदी हिसार हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल की आधारशिला भी रखी.

इस मौके पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम मोदी, आपके यहां आने से यहां विकास की लहर है. आज डॉ. बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती है. मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और राज्य के लोगों को बधाई देता हूं. यह एक ऐतिहासिक दिन है जब हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन हो रहा है और अयोध्या के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई जा रही है.

14.4 KM लंबी रेवाड़ी बाईपास प्रोजेक्ट का उद्घाटन

पीएम मोदी ने अपने हरियाणा दौरे को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आंबेडकर जयंती हरियाणा की विकास यात्रा को समर्पित रहेगी. सुबह करीब 10:15 बजे हिसार-अयोध्या के बीच कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करूंगा. दोपहर बाद यमुनानगर में भी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ा कार्यक्रम है.’ दिन में मोदी यमुनानगर में दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की 800 मेगावाट की आधुनिक थर्मल पावर यूनिट की आधारशिला रखेंगे.

पीएम मोदी भारतमाला परियोजना के जरिए बनाए गए 14.4 किलोमीटर लंबी रेवाड़ी बाईपास प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे. इस प्रोजेक्ट में करीब 1,070 करोड़ रुपए का खर्च आया है.

3 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

अधिकारियों का कहना है कि वह हिसार में एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर अपने पहले कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद शहर में पहुंचेंगे. डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कैल गांव में 170 एकड़ भूमि पर किया जाएगा और कुल क्षेत्रफल में से 40 एकड़ भूमि पर मुख्य पंडाल और 96 एकड़ भूमि पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है. यमुनानगर रैली के लिए तमाम जिलों से 10 पुलिस अधीक्षक-रैंक के आईपीएस अधिकारियों, 29 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)-रैंक के एचपीएस अधिकारियों और 75 इंस्पेक्टर सहित 3000 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |