41 डिग्री का टॉर्चर, दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी… हरियाणा से पंजाब में भी लू का अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश

देश में कहीं बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है तो कहीं चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद जहां लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी. वहीं अब फिर से दिल्ली का पारा चढ़ता हुआ दिख रहा है. इस हफ्ते दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है यानी दिल्ली वालों को इस हफ्ते लू का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि दिल्ली का तापमान 40 डिग्री पहुंचने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 19 अप्रैल के बीच दिल्ली के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जहां 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, फिर 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दौरान हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि इस दौरान तेज हवाएं चलने की बात भी कही गई है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत के , अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैण्ड में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही आज महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा आज से 16 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है. 14 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है. यही नहीं अगले 5 दिनों तक तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना में भी बारिश का अलर्ट है.

राजस्थान में लू चलने की संभावना

14 से 18 अप्रैल के दौरान यानी अगले 5-6 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. मध्य भारत में अगले 6 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा राजस्थान में अगले कुछ दिनों लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है, जहां 14 से 19 अप्रैल तक राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है.

अलग-अलग राज्यों का तापमान

तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा में भी लू चलने का अनुमान है. आज यानी 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में 36-38 डिग्री सेल्सियस, पंजाब, बिहार, पूर्वोत्तर भारत और जम्मू और कश्मीर, दक्षिणी हिमाचल प्रदेश और दक्षिणी उत्तराखंड में 30-35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है. उत्तराखंड में इस समय बारिश और बर्फबारी का दौर थम गया है और पहाड़ों पर धूप खिलती हुई नजर आ रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |