गर्मी में तालाब में नहाने गईं दो बहनों की डूबने से मौत, महुआ फूल बिनने की कहकर घर से निकलीं थीं

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पांड में दो सगी बहनों के तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिससे परिवार सहित गांव में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांड निवासी रामसखा साहू की दोनों बच्चियां राशी पिता रामसखा साहू 11 वर्ष व रीना पिता रामसखा साहू 9 वर्ष घर से सुबह महुआ बीनने गई हुईं थी।

दोपहर दोनों बच्चियां गांव में बने तालाब में बाहर महुआ की टोकरी रखकर नहाने घुस गयीं जहां, ज्यादा गहरा पानी होने के कारण दोनों बहनो की डूबने से मौत हो गई। तालाब के बाहर महुआ से भरी टोकरी घण्टों बाद भी देखे जाने पर तालाब में बने मन्दिर में रह रहे पुजारी द्वारा जानकारी परिजनों को दी गई।

तब परिजनों द्वारा कुछ घंटे बाद बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया गया व उन्हें लगभग 2 बजे तालाब से बाहर निकाला गया व परिजनों द्वारा मझौली पुलिस को सूचना दी गई।सूचना उपरांत पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर मर्ग कायम करते हुए विवेचना में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता आरोपी के कब्जे से जप्त की एक अवैध देशी पिस्टल     |     सरकारी हैडपंप पर पानी भरने के लिए विवाद, दो गुटों के बीच जमकर चली लाठियां     |     जिस झीरम घाटी के नाम से डर लगता था, वहां आधी रात को गुजरा गृहमंत्री Vijay Sharma का काफिला…     |     यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए! MP को मिल गई एक और सुपरफास्ट ट्रेन, जानिए टाइमिंग, रूट और सब कुछ…     |     संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ करेंगे प्रदेश का विकास : CM मोहन यादव     |     MP की हॉकी टीम ने नेशनल चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह, CM मोहन यादव ने दी बधाई     |     मोहन यादव ने डॉ. आंबेडकर नगर से नई दिल्ली के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |     रायपुर प्रेस क्लब में गोविंद लाल वोरा लाइब्रेरी का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने की किताबों के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा     |     MP में पानी की मांग करने पर 8 से अधिक लोगों पर FIR! महिलाओं और एसडीएम के बीच जमकर हुई तकरार     |     कथावाचक पर पत्नी ने लगाए संगीन आरोप, कहा- मांगता था दहेज, रोज करता था पिटाई     |