CM मोहन यादव ने हनुमान जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को  हनुमान जयंती का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में विशेष सजावट भी की गई है, सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव हनुमान जयंती के अवसर पर राजकीय विमानतल भोपाल स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना कर जगत कल्याण की प्रार्थना की, मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जयंती के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।

CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 

नासै रोग हरै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

श्री हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

मारुति नंदन की कृपा सदैव हम सभी पर बनी रहे, रामदूत श्री हनुमान जी की भक्ति, सेवा और समर्पण भाव से हम प्रेरित होकर विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प की सिद्धि में योगदान दें, यही प्रार्थना है।

जय बजरंगबली !

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CM मोहन 20 अप्रैल को खिमला में चीता प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ, विधायक, कलेक्टर एवं SP ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा     |     PWD परिसर में खड़ी कार अचानक बन गई आग का गोला, जलकर हुई राख..     |     दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद, गुस्से में दांत से काटकर अलग कर दिया हाथ का अंगूठा     |     नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नर्सिंग घोटाले पर फिर उठाये सवाल, बोले, असली गुनहगारों पर कब होगी कार्रवाई…     |     तेज आंधी और बारिश के बीच सवारियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल     |     ‘जो राज्य सरकार शांति नहीं बनाए सकती, उसका सत्ता में रहने का कोई औचित्य नहीं’ बंगाल हिंसा पर ज्योतिरादित्य की दो टूक     |     छतरपुर में ट्रैक्टर ड्राइवर को लगी गोली, हुई मौत, मृतक के भाई ने कारोबारी पर लगाया हत्या का आरोप     |     अजब MP में गजब घोटाला, पत्नी की जगह काम करने जाता था पति, 55 लाख रुपए के घोटाले ने खोल दी पोल     |     कार और बाइक की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत     |     भांजे के अंतिम संस्कार से लौट रहे मामा की बाइक में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हुई मौत     |