पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपए

अगर आप एक ऐसी योजना की तलाश में हैं जो रिटायरमेंट के बाद आपको हर महीने एक तय इनकम दें, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. ये योजना Post Office की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम है. ये एक ऐसी स्कीम है जिसमें आपको हर महीने 20,500 रुपए की पेंशन मिलेगी. यह योजना खासतौर से सीनियर सिटीजन के लिए बनाई गई है, ताकि रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें किसी भी तरह से पैसे की चिंता न हो.

पोस्ट ऑफिस स्कीम

रिटायरमेंट के बाद अगर आप एक ऐसा ऑप्शन चाहते हैं जो आपको हर महीने एक निश्चित आमदनी दे और जोखिम से भी बचाए, तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है. लेकिन आप निवेश से पहले इससे जुड़ी शर्तों को जरूर पढ़ें.

हर महीने होगी 20,500 रुपए की इनकम

अगर आप इस योजना में अधिकतम 30 लाख रुपए निवेश करते हैं, तो आपको सालाना लगभग 2 लाख 46 हजार रुपए का ब्याज मिलेगा. इसका मतलब यह हुआ कि हर महीने आपके बैंक खाते में 20,500 रुपए जमा होंगे. इस स्कीम की ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है, जो किसी भी सरकारी योजना में मिलने वाली सबसे अधिक दरों में से एक है.

आपको कितना करना होगा निवेश

पहले इस योजना में निवेश करने की सीमा 15 लाख रुपए थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दिया गया है. इस योजना में एक साथ ही निवेश करना होता है और ब्याज हर तिमाही में आपके खाते में आता है. अगर आप चाहें तो इसे अपने मंथली खर्चों के रूप में इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसमें कौन कर सकता है निवेश

इसमें निवेश के लिए आपकी उम्र 60 साल या उससे अधिक की उम्र होनी चाहिए और आप भारतीय नागरिक होने चाहिए. 55 से 60 साल की उम्र वाले वो लोग जो रिटायरमेंट ले चुके हैं. आप इस खाते को पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाकर खुलवा सकते हैं.

टैक्स पर क्या असर होगा

इस स्कीम में मिलने वाली ब्याज आय पर आपको टैक्स देना होता है.हालांकि निवेश की राशि धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स छूट के लिए योग्य होती है.

योजना का पीरियड कितना है

इस योजना का पीरियड 5 साल तक का है 5 साल बाद आप इसे 3 साल के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं. इसमें आप समय से पहले पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन इसके लिए जुर्माना लगेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |