शिमला से मनाली तक बारिश… स्पीति में बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट, वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों का मौसम खुशनुमा बना हुआ है. अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि लाहौल और स्पीति में बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. तापमान में भी गिरावट आई है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तूफ़ान और बिजली गिरने की आशंका है.

राज्य के शिमला, धर्मशाला, सोलन, बस्पा, बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, हमीरपुर, कसांग, कल्पा, कांगड़ा, कसौली, कुफरी, कुल्लू, कुटेहर, मलाना, मंडी, मनाली, शिमला, सुरेंद्रनगर, ऊना जिलों में बारिश होने की संभावना है. इनमें से कुछ जगहों पर सिर्फ आज तो वहीं कुछ जगहों पर अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन इलाकों में बर्फबारी

पश्चिम विक्षोभ के आते ही लाहौल में बर्फबारी देखने को मिली, जिसके बाद लाहौल की चोटियां बर्फ से ढ़क गईं. लाहौल के साथ-साथ केलांग, स्पीति में भी बर्फबारी के साथ बारिश होने की भी संभावना है. मनाली से शिमला और सोलन, बस्पा, बिलासपुर, चंबा तक बारिश की संभावना है. इससे इन इलाकों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. वहीं लाहौल की ऊंची चोटियों कुंजम, बारालाचा और शिंकुला दरों पर हल्का हिमपात हुआ.

तापमान में आई गिरावट

प्रदेश के कई इलाकों के तापमान में गिरावट आई है. चंबा और कुफरी समेत कई जगहों के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है, जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, शिमला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पहाड़ों का रुख कर रहे पर्यटक

अप्रैल महीने में पर्यटक पहाड़ों का रुख करते हैं. ऐसे में स्पीति में हुई बर्फबारी के बाद लोग स्पीति जा रहे हैं. लोग बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं. हिमाचल के कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात होने का अनुमान है. कई जिलों में तूफान आने और बिजली गिरने को लेकर भी संभावना जताई गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |