40 डिग्री पारा, 3 दिन से चल रही लू… दिल्ली में अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार

अप्रैल का महीना अभी शुरू ही हुआ है और दिल्ली एनसीआर में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. बुधवार को दिल्ली में लगातार तीसरे दिन लू चली. आलम यह है कि दिन तो दिन, रातें भी लोगों को बेचैन कर दे रही हं. मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र से मिले इनपुट के मुताबिक दिल्ली में बने मौसम विभाग के पांच निगरानी केंद्रों में से चार पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है. वहीं एक केंद्र पर तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है. तापमान का यह आंकड़ा सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार को सफदरजंग केंद्र पर अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं आयानगर केंद्र पर अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकाड हुआ. इसी प्रकार पालम केंद्र पर 40.3 डिग्री सेल्सियस, रिज में 40.2 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड पर 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है.मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार से ही दिल्ली का मौसम गर्म है. दिल्ली में इस सीजन में पहली बार सोमवार को लू चली थी. उसके बाद से आज लगातार तीसरे दिन लू चली है.

सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा रहा तापमान

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यदि बीते वर्षों के आंकड़े पर गौर करें तो दिल्ली में तीन साल बाद ऐसी स्थिति बनी है, जब अप्रैल के शुरू में ही दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते तीन साल में सोमवार को सबसे गर्म रात दर्ज हुई थी. यह स्थिति सामान्य तापमान से 5.6 डिग्री ज्यादा था. आईएमडी के मुताबिक जब भी किसी इलाके में तापमान 40 डिग्री के पार जाने के साथ सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की स्थिति में लू चलने की घोषणा की जाती है. इस समय ठीक वही स्थिति है.

दिन चढ़ते ही दिखने लग रहा असर

गर्मी का असर दिन चढ़ते ही दिखने लग रहा है. सुबह 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर पसीने छलकने लगते हैं, वहीं दोपहर बारह बजे तक स्थिति बिलकुल भी खराब हो जा रही है. यह स्थिति दिन ढलने तक बना रहा है. चूंकि अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढोत्तरी हो रही है. ऐसे में रात के समय भी लोगों का गर्मी के मारे बुरा हाल हो जा रहा है. बिना कूलर या ऐसी के लोगों का सो पाना मुश्किल हो जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |