जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3 दहशतगर्द घिरे

जम्मू रीजन के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दो से तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है. इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब सुरक्षाबल जिले के रामनगर क्षेत्र के जोफर इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई.

पुलिस का कहना है कि दोनों ओर से फायरिंग जारी है. बता दें कि कठुआ जिले के सनयाल इलाके में 24 मार्च को आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया था. इसके बाद तीन मुठभेड़ हुईं. पिछले 17 दिन से सुरक्षाबल एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने वाले आतंकियों पर नजर रख रहे हैं.

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

उधर, सुरक्षाबलों को रविवार को कश्मीर रीजन में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली थी. कुपवाड़ा जिले में पुलिस और सेना ने कुपवाड़ा के कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया था. इस दौरान हथियार, गोलाबारूद और बड़ी मात्रा में पाकिस्तान निर्मित दवाइयां भी बरामद हुई थीं.

क्या-क्या बरामद हुआ था?

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 47-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) ने जिले के कंडी वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान 1 मशीन गन, 7 हैंड ग्रेनेड, 90 कारतूस, एक चीन निर्मित दूरबीन, दो सोलर मोबाइल चार्जर और स्लीपिंग बैग समेत कपड़े और बड़ी मात्रा में पाकिस्तान निर्मित दवाइयां बरामद की थीं.

आरएसपुरा में मारा गया था घुसपैठिया

इसके साथ ही बीते सप्ताह बीएसएफ ने जम्मू के आरएसपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था. जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए देर रात एक घुसपैठिए को मार गिराया था. दरअसल,4-5 अप्रैल की दरम्यानी रात बीएसएफ ने एक घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए देखा गया. इस पर उसे चुनौती दी लेकिन उसने अनसुना किया. इस पर जवानों ने उसको मार गिराया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |