कौम के साथ गद्दारी की… जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बवाल, बीजेपी बोली- AAP ने हिंदुओं को गाली दी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में तीसरे दिन यानी बुधवार को वक्फ संशोधन अधिनियम पर चर्चा की मांग की गई और जमकर हंगामा हुआ. इस बीच बीजेपी विधायकों और आम आदमी पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है. साथ ही साथ मलिक ने पीडीपी पर गद्दारी करने के आरोप लगाए हैं. हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही तीन घंटे के लिए स्थगित कर दी गई.

विधानसभा के अंदर आप विधायक मेहराज मलिक ने पीडीपी के नेता वहीद पारा से कहा कि तुमने बीजेपी के साथ मिलकर गद्दारी की है. सदन में हंगामे के बाद बीजेपी विधायक विक्रम रंधावा ने आप विधायक मेहराज मलिक के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘उन्होंने हिंदुओं को गाली दी है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा है कि हिंदू तिलक लगाने का पाप करता है. हम उन्हें जवाब देंगे.’
दरअसल, विधानसभा में उस समय हंगामा शुरू हुआ जब अध्यक्ष अब्दुल रहीम लाथर की ओर से सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस और उसके गठबंधन सहयोगियों द्वारा वक्फ अधिनियम पर पेश किए गए स्थगन प्रस्ताव को एक बार फिर अस्वीकार कर दिया गया. एनसी के सदस्य चर्चा की मांग करते हुए सदन के वेल में आ गए. जल्द ही विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में विपक्षी बीजेपी के विधायक भी उनके साथ आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी शुरू हो गई. कुछ विधायकों ने धरना प्रदर्शन किया भी किया.

‘महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश’

वहीं, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने सरकार पर महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘हमने दिहाड़ी मजदूरों को नियमित करने और युवाओं की बेरोजगारी को दूर करने पर चर्चा की मांग के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया, लेकिन सरकार इन महत्वपूर्ण मामलों से बच रही है. लगातार तीसरे दिन विधानसभा में अराजकता देखी गई. जनता ने अब नेशनल कॉन्फ्रेंस का असली चेहरा देख लिया है.’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |