प्रयागराज में भीषण हादसा: ट्रक के नीचे कुचले गए चार लोग, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है. यहां नैनी थाना क्षेत्र में नए यमुना पुल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है. निर्माणाधीन रेलवे पावर हाउस पर एक ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक मजदूर और तीन बच्चे शामिल हैं.

घटना बुधवार तड़के करीब 3 बजे की है. गिट्टी से लदा ट्रक निर्माण स्थल पर पहुंचा था. बैक करते समय ट्रक ने मजदूर छोटेलाल और तीन बच्चों को कुचल दिया. छोटेलाल की उम्र 45 वर्ष थी और वह शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपारी गांव का रहने वाला था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस ने बताया कि मृतक छोटेलाल का परिवार निर्माणाधीन पावर हाउस में काम करता था. हादसे में मृत बच्चों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है. पुलिस ने ट्रक को थाने में रखा है और मामले की जांच कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |