भोपाल बस हादसे पर CM मोहन ने जताया दुख, मृतकों के लिए की सहायता राशि की घोषणा

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऑडर्नेंस फैक्ट्री पथरौटा से इटारसी जा रही यात्री बस के साथ हुए हादसे में दो लोगों की मृत्यु पर मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। डॉ यादव ने कल देर रात सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ऑडर्नेंस फैक्ट्री पथरौटा से इटारसी जा रही यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कंडक्टर सहित एक यात्री के असामयिक मृत्यु एवं 13 यात्रियों के घायल होने का समाचार पीड़ादायक है।

दोनों मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए एवं सभी घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ये हादसा कल शाम को हुआ, जिसमें पथराटी से इटारसी जा रही यात्री बस पलट गई। हादसे में कंडक्टर और एक महिला यात्री की मृत्यु हो गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

छत्तीसगढ़ बन रहा निवेश का नया हब, CM विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य औद्योगिक क्रांति की ओर अग्रसर     |     मजदूरों से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 12 साल के अनिल की दर्दनाक मौत     |     शादी का जश्न मातम में बदला, युवक की गुना जिला अस्पताल में संदिग्ध हालातों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप     |     डबरा में झोपड़ी में लगी आग, 5 साल की बच्ची जिंदा जली, दर्दनाक मौत     |     मंदसौर में सोमयज्ञ में सम्मिलित हुए CM मोहन, कहा – पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को समझ रही है..     |     रोजवास टोल प्लाजा पर ,प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न     |     सरला मिश्रा हत्याकांड फिर सुर्खियों में! कोर्ट ने पुलिस की खात्मा रिपोर्ट की नामंजूर, कांग्रेस नेता पर हैं गंभीर आरोप     |     MP में सबसे बड़ी डिजिटल ठगी! रामकृष्ण आश्रम के सचिव से 2.5 करोड़ ले गए ठग     |     पति बन गया हैवान,रोटी बनाने वाला तवा मारकर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट     |     मध्य प्रदेश: अमित शाह CRPF के राइजिंग डे कार्यक्रम में होंगे शामिल, सीएम मोहन यादव भी बनेंगे हिस्सा     |