पेशे से इंजीनियर, मन से बाइकर…रफ्तार की सनक ने ले ली सोमिता की जान, BMW बाइक की कार से हुई थी टक्कर

वह पेशे से इंजीनियर थी, लेकिन मन से एक बाइकर थी. सड़क पर जब वह बाइक से चलती, तो लोग उसकी रेस को देखकर दांतों तले उंगलियां दबा लेते. कोई उसके जज्बे को सराहता तो कोई उसे कोसता भी. लेकिन उसका यही जुनून उसे मौत की ओर ले गया. उसकी BMW बाइक तेज स्पीड में एक कार से टकरा गई. उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ये कहानी उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली सोमिता की है, जोकि अब इस दुनिया में नहीं है.

8 महीने पहले ही लखनऊ रहने वाली सोमिता नोएडा शिफ्ट हुई थी. सोमिता एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी. उसकी उम्र 28 साल थी. हरियाणा के गुरुग्राम में उसकी BMW बाइक तेज स्पीड में एक कार से टकरा गई. इस हादसे में उसकी मौत हो गई. बेटी की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

‘बाइक राइडिंग ग्रुप बेटी की मौत का जिम्मेदार’

घरवालों का आरोप है कि सोमिता की मौत का जिम्मेदार लेडी बाइक राइडिंग ग्रुप है. यही ग्रुप उसे नोएडा से गुरुग्राम बुलाया था. पिता की शिकायत पर पुलिस ने इस ग्रुप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बेटी की मौत से पिता सदमे में हैं. उनके बेटे की भी कुछ समय पहले पूल में डूबने से मौत हो गई थी. अब उनके परिवार में बस एक छोटी बेटी ही बची है.

पुलिस ने बताया कि सोमिता लखनऊ की हुसैनगंज की रहने वाली थी. वह नोएडा में सॉफ्टवेयर कंपनी कैपजेमिनी में बतौर इंजीनियर जॉब करती थी. रविवार सुबह लाल रंग की BMW स्पोर्ट्स बाइक के साथ गुरुग्राम के लेपर्ड ट्रेन रोड पर आई थी. उसके साथ बाइक राइडिंग ग्रुप के अन्य लोग भी मौजूद थे.

बाइकर्स ग्रुप के मेंबर ही अस्पताल ले गए

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सोमिता को बाइकर्स ग्रुप के मेंबर ही अस्पताल ले गए. वहां उसे भर्ती कराकर चले गए. पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची थी. उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. सोमिता की बाइक और कार में इतनी जोरदार टक्कर हुई थी कि वह उछलकर दूर जा गिरी. इससे उसे गंभीर चोटें आई थीं.

बाइक राइडर ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सोमिता के पिता महेंद्रपाल सिंह के मुताबिक, उन्हें मोबाइल पर जानकारी दी गई कि आपकी बेटी की हादसे में मौत हो गई है. आप गुरुग्राम आ जाएं. वे रविवार शाम को अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मांग की है कि दोषी बाइक राइडर ग्रुप के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |