गेट्स के मुंह पर बोली Shame on You…कौन है वो हिंदू लड़की जिसने गाजा के मुसलमानों के लिए माइक्रोसॉफ्ट को हिलाकर रख दिया

एक भारतीय-अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर वान्या अग्रवाल हाल ही में सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल, इंजीनियर ने माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ समारोह में माइक्रोसॉफ्ट के कुछ बड़े नामों पर फिलिस्तीनियों के “खून पर जश्न मनाने” का आरोप लगाया. इसी के बाद वान्या ने कंपनी से इस्तीफा भी दे दिया है.

4 मार्च को 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर वाशिंगटन के रेडमंड में समारोह किया जा रहा था. इस मौके पर कंपनी की एक कर्मचारी वान्या अग्रवाल ने बिल गेट्स, स्टीव बाल्मर और सत्या नडेला के पैनल की बातचीत के दौरान अचानक से उठ कर फिलिस्तीन का जिक्र किया.

क्यों किया प्रोटेस्ट?

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट के कथित इजराइल के रक्षा मंत्रालय के साथ 133 मिलियन डॉलर के क्लाउड और एआई कॉन्ट्रैक्ट को लेकर वान्या अग्रवाल ने समारोह के दौरान चिल्लाते हुए कहा, गाजा में 50,000 फिलिस्तीनियों की माइक्रोसॉफ्ट तकनीक से हत्या कर दी गई है. उनके खून पर जश्न मनाने के लिए आप सभी को शर्म आनी चाहिए.

वान्या अग्रवाल के साथ फिलिस्तीनियों के लिए एक और कर्मचारी ने प्रदर्शन किया. हालांकि, अब दोनों ही इस्तीफा दे चुके हैं. 11 अप्रैल से कंपनी छोड़ने की घोषणा करते हुए एक ईमेल में उन्होंने लिखा, मैं ऐसी कंपनी का हिस्सा नहीं बन सकती जो इस हिंसक अन्याय में शामिल होती है.

कौन हैं वान्या अग्रवाल?

वान्या अग्रवाल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. जो वर्तमान में सिएटल, वाशिंगटन, अमेरिका में स्थित है. उनके लिंक्डइन अकाउंट के अनुसार, उन्होंने एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की है. वान्या अग्रवाल ने अमेज़न (Amazon) में तीन साल से ज्यादा समय बिताया, जहां वो सितंबर 2019 में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में शामिल हुई थी. इसी के बाद साल 2013 में वो माइक्रोसॉफ्ट का हिस्सा बन गई. जहां वो कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवीजन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रही हैं.

अप्रैल में वान्या ने माइक्रोसॉफ्ट से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी-व्यापी ईमेल में सार्वजनिक रूप से माइक्रोसॉफ्ट से अपने इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने ईमेल में कहा, मैंने 1.5 साल माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने के बाद, मैंने माइक्रोसॉफ्ट छोड़ने का निर्णय लिया है.

टेक सेक्टर में कदम रखने से पहले, वान्या अग्रवाल ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं. साल 2016 में, उन्होंने नेपरविले, इलिनोइस में एक मेडिकल सहायक के रूप में काम किया. 2014 में, उन्होंने थोड़े समय के लिए फार्मेसी तकनीशियन के रूप में काम किया. 2012 में दो साल तक Etsy पर एक छोटा सा व्यवसाय भी चलाया.

इजराइल और गाजा युद्ध

इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू हुआ था. इस युद्ध में अब तक कई लोग मारे गए हैं. साथ ही इजराइल की तरफ से किए गए जवाबी हमलों में पूरा गाजा तबाह हो गया है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में अब तक 50,600 से अधिक लोग मारे गए हैं. जिसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |