सरसों के तेल की लूट, तालाब में 18000 लीटर ऑयल; लूटने के लिए डिब्बा-बाल्टी और ड्रम लेकर पहुंचे लोग

घर में सब्जी बनाने से लेकर कई अन्य कामों में सरसों का तेल इस्तेमाल होता है. मौजूदा समय में सरसों का तेल करीब 150 से लेकर 200 प्रति किलो बिक रहा है, लेकिन जब यहीं तेल फ्री में मिले तो लूट मचान संभव है. जी हां ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में देखने को मिला है. यहां वाराणसी गोरखपुर हाईवे पर अचानक तेल से भरा हुआ एक टैंकर पलट गया, जिससे लोगों में तेल को लूटने के लिए होड़ मच गई.

बीती रात गाजीपुर के वाराणसी से गोरखपुर जाने वाले हाईवे पर सरसों के तेल से भरा एक टैंकर जा रहा था. इस दौरान वह रात 2 बजे नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास पलट गया. इस दौरान टैंकर के पलटते ही उसका ढक्कन खुल गया और पूरा तेल सड़क किनारे बने एक तालाब में भर गया, जो काफी पुराना बताया जा रहा है. लोगों का कहना है कि इस तालाब में आसपास के गांव के लोग मरे हुए जानवर फेंका करते हैं.

तालाब में भरा तेल

बहते हुए तेल उसी तालाब में पहुंच गया. मामले की जानकारी होते ही लोग फूले नहीं समाए. वह तेल लेने के लिए अपने-अपने घरों से बाल्टी डब्बा और बोतल लेकर पहुंचने लगे. धीरे-धीरे यह सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते तेल लेने वाले लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई. इस बात की जानकारी स्थानीय थाने को भी नहीं हुई जब तक थाने की पुलिस को इसकी जानकारी हुई बहुत सारे लोग तेल लेकर अपने घर जा चुके थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |