राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा 56 साल का रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 45 डिग्री; जानें अन्य जिलों का हाल

अप्रैल अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ और गर्मी ने 56 साल का रिकार्ड तोड़ दिया. आलम यह है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में ही पूरा राजस्थान तपने लगा है. बाड़मेर-जैसलमेर समेत 14 शहरों में तो हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसी प्रकार अलवर भरतपुर में भी दिन चढ़ते ही घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस साल राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. ऐसी गर्मी जिससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित होगा.

हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य सरकार को उचित इंतजाम कर लेने की सलाह दी है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 56 साल पहले अप्रैल महीने में इतनी गर्मी पड़ी थी. समय से पहले गर्मी पड़ने के दूरगामी असर पड़ सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के बाड़मेर जिले में 56 साल का ये रिकॉर्ड टूटा है. यहां पिछले घंटों के दौरान तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि इससे पहले बाड़मेर में 1969 में पारा 45.8 दर्ज किया गया था.राजस्थान के 22 शहर ऐसे हैं जहां तेज गर्मी के साथ अप्रैल के पहले सप्ताह में ही लू वाले हालात हैं.

जैसलमेर में भी पारा 45 के पार

बाड़मेर के अलावा जैसलमेर में भी पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. आलम यह है कि दिन चढ़ते ही राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और कोटा जैसे शहर भट्टी की तरह तपने लगे हैं. वहीं अलवर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर जैसे शहरों में भी दोपहर के वक्त घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राजस्थान के 22 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है.

नए पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी थोड़ी राहत

मौसम विभाग राजस्थान के डॉयरेक्टर राधेश्याम शर्मा के मुताबिक इस साल गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ने वाली है. तापमान बढ़ने और हीटवेव का असर राज्य में 9 अप्रैल तक रहेगा. बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और जयपुर में हीटवेव के हालात रहेंगे. जोधपुर, कोटा में कहीं-कहीं हीटवेव का यलो अलर्ट है. 10-11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होने और तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |