शराब के नशे में हैवान बना पिता, 10 साल की बेटी के साथ कर डाला गलत काम; अरेस्ट

रिश्तों को शर्मसार और कलंकित करने के कारण यूपी का औरैया जिला एक बार फिर सुर्खियों में है. यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हैवान बने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. ऐसा ही एक रिश्तों को शर्मसार करने देने वाला मामला औरैया में मार्च महीने में सामने आया था, जहां पत्नी ने मुंह दिखाई के पैसों की सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी थी.

औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के रहने वाले अवधेश कुमार(35) नशे की हालत में शुक्रवार की रात 11 बजे घर पहुंचा. अवधेश अपनी दो बेटियों के साथ यहां रहता था. यहां उसने बच्ची को अंदर ले जाकर कमरा बंद कर लिया. बाद में उसने अपनी 10 साल की बेटी के साथ मुंह दबाकर दुष्कर्म किया. घटना के बाद बेटी रात भर रोती रही. अगले दिन उसने अपनी आपबीती की जानकारी अपने दादा को दी.

पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म

बच्ची ने दादा को पिता की घिनौनी हरकतों के बारे में बताया. मामले की जानकारी होते ही बुजुर्ग के पैरों तले जमीन खिसक गई. दादा अपनी पोती को लेकर तुरंत अजीतमल थाने पहुंच गया. यहां बुजुर्ग ने अपने बेटे के खिलाफ पोती से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा. मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता अवधेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही वह पूरे घटनाक्रम को लेकर आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है.

आरोपी अरेस्ट

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. मामले की जानकारी देते हुए सीओ अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के दादा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. साथ ही बेटी का इलाज कराया जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |