पंजाबः किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने खत्म की 131 दिनों की भूख हड़ताल, कहा- जारी रहेगा संघर्ष

पंजाब के बुजुर्ग किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) ने 131 दिनों से चली आ रही अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज रविवार को खत्म कर दी. उन्होंने पिछले साल 26 नवंबर को आंदोलनकारी किसानों की अलग-अलग मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू की थी. इन मांगों में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी भी शामिल है.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से उनसे आमरण अनशन खत्म करने की अपील किए जाने एक दिन बाद जगजीत सिंह ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया. दल्लेवाल ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में आयोजित ‘किसान महापंचायत’ के दौरान ऐलान किया कि वह अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर रहे हैं.

हमें मजबूत ‘मोर्चा’ बनाना होगाः दल्लेवाल

किसानों की सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा, “आप सभी ने (मुझसे) आमरण अनशन खत्म करने के लिए कहा था. मेरे लिए ‘संगत’ (लोग) ‘रब्ब दा रूप’ (भगवान का एक रूप) है. मैं आप सभी का आभारी हूं कि आपने आंदोलन को जिस तरह से मैंने कहा था, उसे संभाला. मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं.”

एक मजबूत मोर्चा बनाने की बात करते हुए उन्होंने कहा, “आंदोलन जारी है. आज भी मैं अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म नहीं करना चाहता, लेकिन आपने मुझसे बार-बार (अनशन खत्म करने के लिए) कहा और मैं इसका सम्मान करता हूं. लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं और यह आश्वासन भी चाहता हूं कि हमें एक मजबूत ‘मोर्चा’ बनाना होगा. लड़ाई आगे जारी रहेगी. एमएसपी (गारंटी) लेनी होगी और एक बड़ा ‘मोर्चा’ बनाना होगा. क्या आप एक बड़ा ‘मोर्चा’ आयोजित करने पर सहमत हैं.”

26 नवंबर को शुरू की थी भूख हड़ताल

जगजीत सिंह दल्लेवाल संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के संयुक्त मंच के वरिष्ठ नेता हैं. उन्होंने पिछले साल 26 नवंबर को किसानों की मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी.

इस साल जनवरी में केंद्र सरकार की ओर से किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाए जाने के बाद, दल्लेवाल ने खनौरी विरोध स्थल पर इलाज करवाना शुरू कर दिया था, लेकिन अपनी हड़ताल खत्म नहीं की थी.

शिवराज सिंह ने भी की थी अपील

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल शनिवार को दल्लेवाल से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “भारत सरकार के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच किसानों की मांगों को लेकर चल रही बातचीत जारी है. जगजीत सिंह दल्लेवाल अब अस्पताल से वापस आ गए हैं और हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. साथ ही हम उनसे भूख हड़ताल खत्म करने का भी अनुरोध करते हैं. हम पहले से तय तारीख के अनुसार अगले महीने 4 मई की सुबह 11 बजे किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे.”

शिवराज की तरह केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने भी कल शनिवार को ऐसी ही एक अपील की थी. बिट्टू ने कहा, “आपका स्वास्थ्य बहुत अहम है और आपका जीवन पंजाब के लोगों के लिए कीमती है क्योंकि किसानों और खेतिहर मजदूरों के संघर्ष के लिए आपके नेतृत्व की जरूरत रहेगी.”

उन्होंने यह भी बताया कि बजट सत्र के दौरान बीजेपी के सभी मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने किसान नेता के बारे में जानकारी ली और उनके लिए शुभकामनाएं दीं. साथ ही बिट्टू ने दल्लेवाल से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने और केंद्र सरकार के साथ चर्चा के लिए आगे आने की अपील की थी.​​

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |