चीखता रहा-पीटते रहे… एकदम से शांत हो गया जितेंद्र; हैवान फिर भी ढाते रहे जुल्म; जमीन विवाद में युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. परिवारिक झगड़े के दौरान युवक पर उसके चाचा और चचेरे भाइयों ने उस पर जमकर लाठी-डंडे से पीट दिया. इस दौरान पीड़ित की मौत हो गई. इतना ही नहीं युवक की मौत हो जाने के बाद भी आरोपी लगातार उस पर लाठियां बरसाते रहे जबकि इस दौरान मृत युवक की मां और अन्य परिजन गिड़गिड़ाते नजर आए.

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गोडा देहाती गांव का है जहां के रहने वाले कतवारू बिंद जिनके तीन पुत्र दीना, लालचंद और शिव बिंद हैं. जिसमें से शिव बिंद की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है. वहीं दीना और लालचंद दोनों अपने-अपने मकान बनाकर अलग-अलग रहते हैं. कतवारू बिंद अपने बेटे लालचंद बिंद के घर गोड़ा देहाती में रहते हैं, और प्रतिदिन जितेंद्र बिंद की मां सुगनी देवी ससुर को खाना खिलाने गोडा शहरी स्थित अपने आवास से करीब 400 मीटर दूर जाकर खाना देने जाती थी. गुरुवार की रात में भी वह खाना लेकर गई थीं और जब कतवारू खाना खा रहे थे इसी दौरान लालचंद जाकर झगड़ने लगा. क्योंकि उसी दिन शाम को जमीन बेचने को लेकर दोनों परिवारों में जमकर बहस हुई थी.

जमीनी विवाद में युवक की हत्या

उसे आशंका थी कि वह बहला फुसलाकर कर जमीन को बेचवा देगा. हंगामा होने पर लालचंद दो बेटे भी आ गए. वहीं जानकारी होने पर मृतक जितेंद्र बिंद और उसका भाई भी आया और उसके चचेरे भाइयों ने दोनों युवकों पर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है जिसमें कतवारू बिंद ने करीब सात मंडा भूमि बेचकर आरोपी लालचंद को एक बार 9 लाख और दूसरी बार 2 लाख दिए थे, जबकि दीना बिंद के लड़के और लड़कियों की शादी थी और कुछ पैसों से उन्होंने कुसमी कला में तीन बीघा जमीन भी खरीदी थी.

हत्या के बाद भी बरसाते रहे लाठियां

वहीं इस घटना के बाद रोते बिलखते हुए मां सुगनी देवी और पिता दीनानाथ ने बताया कि जितेंद्र की हत्या कर देने के बाद भी लालचंद और उसके पुत्र को लाठी डंडे से मारते रहे. उसकी मौत हो जाने के बाद भी लगातार उसके शरीर पर लाठियां बरसाते रहे. इस दौरान माता-पिता गुहार लगाते रहे कि अब भी उसे छोड़ दो लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे.

पुलिस ने तीन को किया अरेस्ट

वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया. फिर देर शाम लालचंद बिंद, सूरज बिंद और बजरंगी बिंद को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडे और कुल्हाड़ी भी बरामद किया. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |