शाजापुर, 03 अप्रैल 2025/ लोकायुक्त संगठन उज्जैन संभाग उज्जैन द्वारा प्रकरण विवेचना में लेने के कारण कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने तहसील व जिला शाजापुर के ग्राम लखमनखेड़ी पटवारी तेजसिंह हनोतिया को वर्तमान कार्य प्रभार से हटाया जाकर अन्य आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय शाजापुर में कार्य करने के लिए आदेशित किया है।