PPF में निवेश करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब फ्री में कर सकेंगे अपडेट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि अब कस्टमर्स अपने पीपीएफ अकाउंट में बिना किसी चार्ज के अपने नॉमिनी में बदलाव कर सकते हैं. पहले इस बदलाव के लिए आपको 50 रुपए का शुल्क देना पड़ता था. इसको लेकर वित्त मंत्री ने एक पोस्ट किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने X पर पोस्ट कर कहा, कि हाल ही में मुझे बताया गया कि वित्तीय संस्थाओं द्वारा पीपीएफ खातों में नामांकित व्यक्ति के डिटेल्स को अपडेट या फिर बदलने के लिए शुल्क लगाया जा रहा है.

अब सरकारी बचत संवर्धन सामान्य नियम 2018 में गजट अधिसूचना 02/4/25 के माध्यम से कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं. ताकि पीपीएफ खातों के लिए नामांकित व्यक्ति के अपडेट पर कोई भी शुल्क हटाया जा सके. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में संसद में पारित बैंकिंग संशोधन विधेयक 2025 के नियमों के मुताबिक, अब कस्टमर्स के बैंक में पैसे, लॉकर के भुगतान के लिए 4 व्यक्तियों को नॉमिनी बनाने को मंजूरी देता है.

सरकार की तरफ से किए गए कई बदलाव

बता दें, कि नए बैंकिंग संशोधन विधेयक 2025 में सरकार की तरफ से कई सारे जरूरी बदलाव किए गए हैं. इसमें से एक बड़ा बदलाव महत्वपूर्ण हित की परिभाषा को लेकर भी किया गया है. पहले अगर किसी व्यक्ति का किसी बैंक में 5 लाख रुपए का निवेश होता था तो उसे महत्वपूर्ण हित माना जाता था. लेकिन अब यह सीमा बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए कर दिया गया है. इस बदलाव को करने का कारण यह था कि यह पुरानी सीमा लगभग 60 साल पहले तय की गई थी.

बचत योजनाओं को फायदा

सरकार के इस फैसले से पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सहित अन्य छोटी बचत योजनाओं के खाताधारकों को राहत मिलेगी. इतना ही नहीं, इससे लोग अब बिना अतिरिक्त खर्च के अपने खातों में नामांकित व्यक्ति को अपडेट या फिर बदल भी सकेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |