ईद पर ऐसे बनाएं शीर खुरमा और किमामी सेवई, लोग कहेंगे ‘हाथों में जादू है’

इस्लाम धर्म में बरकतों और खुशियों का दिन ईद, हर किसी के लिए खास होती है. इस दिन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई उत्साहित रहता है. रमजान के महीने के बाद आने वाले ईद के त्योहार को लेकर काफी पहले से ही तैयारियां शुरु कर दी जाती हैं. इस दिन लोग एक-दूसरे के घर मिलने जाते हैं. शिकायते-शिकवे भुलाकर गले मिलते हैं और मुबारकबाद देते हैं. बच्चे जहां नए कपड़े पहनने को लेकर और ईदी के लिए एक्साइटेड रहते हैं तो घर के बड़े त्योहार की रौनक और भी बढ़ाने के लिए कई तरह के व्यंजन बनाने में लगे रहते हैं. ईद-उल-फितर के मौके पर घरों में सेवई जरूर बनाई जाती हैं जो रिश्तों में भी मिठास घोलने का काम करती हैं.

सेवईयों की खुशबू हर किसी को अपनी तरह खींचती है. इससे बनने वाले स्वादिष्ट डेजर्ट मुंह में स्वाद घोल देते हैं. ईद पर फैमिली का मुंह मीठा करवाना हो या फिर मेहमानों का स्वागत डेजर्ट से करना हो. सेवई तो ईद का सबसे मुख्य व्यंजन है. तो चलिए जान लेते हैं शीर खुरमा और किमामी सेवईयां बनाने की रेसिपी.

किमामी सेवइयों के लिए इनग्रेडिएंट

ईद पर बनने वाले डेजर्ट्स में से किमामी सेवई ज्यादातर लोगों को पसंद आती हैं. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए होगी सेवई, हरी इलायची का पाउडर, केवड़ा, खाने वाला लाल रंग, देसी घी और काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स.

किमामी सेवई कैसे बनाएं

सेवई को सबसे पहले मोटे तले की कड़ाही में घी के साथ रोस्ट कर लें. आंच को हल्का रखें, नहीं तो सेवई जल जाती हैं. जब सेवई भुन जाएं तो प्लेट में अलग निकाल लें. अब थोड़ा देसी घी डालकर कटे हुए नट्स को भी फ्राई कर लें. अब एक बर्तन में बराबर मात्रा में चीनी और पानी लेकर दो तार की चाशनी बनाएं. सेवई को कढ़ाही में डालें और करछी से लगातार हल्के हाथों से चलाते हुए चाशनी को मिक्स करें, लेकिन ध्यान रखें चाशनी की मात्रा सही होनी चाहिए. जब ये दोनों चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाएं तो भुने हुए नट्स और इलायची का पाउडर डालें. कुछ देर तक पकाने के बाद गैस ऑफ कर दें. इसमें केवड़ा की 5 से 6 बूंदे डालकर मिलाएं और मेवा से गार्निश करके सर्व करें.

शीर खुरमा के लिए इनग्रेडिएंट्स

किमामी सेवई में दूध यूज नहीं होता है, जबकि शीर खुरमा दूध से बनने वाला डेजर्ट है. इसके लिए आपको सेवई चाहिए होंगी. सेवई की मात्रा के मुताबिक फुल क्रीम दूध लें. इसके साथ ही आपको चाहिए होगा सूखा कद्दूकस किया नारियल, केसर के कुछ धागे, हरी इलायची का पाउडर, दो चम्मच खजूर का गूदा, 10 से 12 किशमिश, कटे हुए बादाम, काजू, और पिस्ता. आधा चम्मच खस-खस और स्वाद के मुताबिक चीनी.

शीर खुरमा की रेसिपी

सबसे पहले पैन में देसी घी डालकर गर्म करें और इसमें कटे बादाम, पिस्ता, काजू को रोस्ट कर लें. इसके बाद सेवइयों को भी रोस्ट करें. अब एक मोटे तले वाले बड़े पैन में दूध को गर्म करें और इसे तब तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि इसमें हल्का गाढ़ापन न दिखने लगे. इसमें चीनी डालकर घुलने तक वेट करें और फिर सेवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर और केसर के धागे डालें. सेवई को 5 मिनट तक पकाएं और फिर गैस ऑफ कर दें. इसके बाद थोड़े से खजूर और नट्स से गार्निश करके सर्व करें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |