दोनों हाथों से एक साथ फायर करने वाला, 24 से ज्यादा केस और 2.5 लाख का इनाम; कौन था एनकाउंटर में मारा गया मुख्तार का खासमखास गुर्गा अनुज कनौजिया?

गोरखपुर की स्पेशल टास्क फोर्स STF को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है. मुख्तार अंसारी के कुख्यात शूटर अनुज कन्नौजिया को गोरखपुर STF ने झारखंड पुलिस के सहयोग से जमशेदपुर में मार गिराया है. इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. अनुज का पूर्वांचल के कई जिलों में खौफ था और वह मुख्तार का भरोसेमंद आदमी था. उसे मुख्तार का राइट हैंड कहा जाता था.

एक दिन पहले ही अनुज कन्नौजिया पर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित हुआ था. STF लगातार उसकी फिराक में लगी थी लेकिन अपने ठिकानों के बदलने से वह आसानी से बचता जा रहा था. अनुज कद में जितना ही छोटा था जरायम की दुनिया में खौफ उतना ही बड़ा था. असलहों के शौकीन अनुज की सबसे खास बात यह थी कि वो दोनों हाथ में पिस्टल लेकर एक साथ फायर करता था.

मुख्तार अंसारी के अच्छे दिनों में इसकी ठाठ भी मुख्तार से कम नहीं थी. मुख्तार के इस भरोसेमंद शूटर का मुख्य काम हथियारों की खरीद फरोख्त, शूटर्स की भर्ती, ठेके पर हत्याओं की साजिश रचना आदि था. साल 2012 के दौरान अनुज गोरखपुर जिला कारागार में भी बंद था. मुख्तार के बुरे दौर की शुरुआत होने के बाद से ही अनुज भी यतीम हो चला और STF की गोलियों से बचने की कोशिश करता रहा. अंत में मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अनुज कन्नौजिया का बचना मुश्किल होता जा रहा था. आखिरकार गोरखपुर STF ने शनिवार को मुठभेड़ में उसे ढेर कर दियाय पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस सहित अन्य चीजें बरामद की हैं.

प्रेमिका के खूबसूरती के थे खूब चर्चे

गोरखपुर जेल में बंद रहने के दौरान आजमगढ़, गाजीपुर आदि जिलों में पेशी पर जाने के दौरान वह जीयनपुर स्थित अपनी प्रेमिका रीना से जरूर मिलता था. उसकी प्रेमिका के सुंदरता के चर्चे उसके गिरोह में आम बात थी. बाद में अनुज ने अपनी प्रेमिका रीना से शादी भी कर ली थी. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अनुज ने अपना ठिकाना झारखंड बना लिया लेकिन अंततः STF के शिकंजे में फंस ही गया. वहीं, शादी के बाद, रीना ही अनुज के अवैध धंधों को संभालने लगी थी. 2023 में रंगदारी के मामले में पुलिस ने रीना को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया था. फिलहाल, वह मऊ जेल में बंद है और उसके साथ उसके दो बच्चे भी हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |