शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत के जिले में सफलतम 2 वर्ष पूर्ण, जिले वासियों ने किया पुष्प माला से स्वागत
शहज़ाद खान शाजापुर।। शाजापुर जिले के एसपी जो की क्रमोन्नती के बाद अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक है को जिले में सफलतम 2 वर्ष पूर्ण हो गए हैं अब तक के इतिहास में यह पहली बार है कि जब किसी एसपी को शाजापुर जिले में कार्य करते हुए 2 साल पूर्ण हुए हो,

(कोरोना काल के अधिकारियों के कार्यकाल को छोड़कर) वह अपने सरल सौम्य और आम जनों से मधुर व्यवहार एवं अपराधियों के प्रति सखत रवैया के लिए जाने जाते हैं ।

28 मार्च 2023 को शाजापुर जिले में उनकी पोस्टिंग हुई थी । शाजापुर रहते हुए उन्होंने कई कठिन चुनौतियों का सामना किया लेकिन टीम के सहयोग से उन चुनौतियों को उन्होंने आसानी से निपटाया

मंडला से वे शाजापुर में पदस्थ हुए थे मंडला में उनके द्वारा 14-14 लाख के इनामी नक्सलियों का एनकाउंटर किया था जिसको लेकर उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा केंद्र सरकार से आए मेडल के द्वारा 15 अगस्त 2023 को भोपाल में सम्मानित किया गया था।

जिले में श्री राजपूत के द्वारा बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर लगातार बेहतर कार्य किया जा रहे हैं जिसकी प्रशंसा अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर की जाती है उनके द्वारा किए जाने वाले नवाचारों के अगर बात की जाए तो उन्होंने तेजस्वी वाहन का नवाचार करके महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक बेहतर कार्य किया था जिसको लेकर शाजापुर से लेकर भोपाल तक उनकी काफी प्रशंसा हुई तो वहीं उनके कार्यकाल में 26 जनवरी की शाम को गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में ऐतिहासिक रूप से शाजापुर जिले में पहली बार पुलिस परिवार के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कई रंगारंग कार्यक्रम भी पुलिस परिवार और उनके बच्चों के लिए आयोजित हुए पुलिस लाइन शाजापुर में उनके द्वारा गेट व सड़क एवं अन्य कार्यों का जीणोद्धार कार्य करवाया जा रहा है जिससे शाजापुर की पुलिस लाइन का स्वरूप ही बदला हुआ दिखाई देगा

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण का काम हो या आम जनों की समस्याओं के समाधान का काम हो एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने अपने 2 साल के कार्यकाल में लोगों की हर संभव समस्या का समाधान किया है उनके सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर शाजापुर जिला मुख्यालय पर आज समाजसेवी संस्थाओं जनप्रतिनिधियों के द्वारा उन्हें कार्यालय में स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि मेरे 2 साल के सफल कार्यकाल का श्रेय में शाजापुर जिले की जनता को देता हूं काफी संवेदनशील या क्षेत्र है लेकिन नागरिकों के सहयोग से कैसे 2 साल निकल गए इसका पता भी नहीं चला

उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा के कार्यकाल में बेहतर काम करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं कि “मैं अकेला ही चला था जाने में मंजिल मगर लोग जुड़ते गए और कारवां बढ़ता गया”
शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने पुलिस परिवार के बच्चों की शिक्षा के लिए दिशा लर्निंग सेंटर की स्थापना में बेहतर काम किया लैपटॉप कंप्यूटर व अन्य सामग्रियां भी उन्होंने जन सहयोग से वहां पर उपलब्ध करवाई साथ ही उनके द्वारा वृक्षारोपण को लेकर भी कई कार्य देखने को मिले पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर हो या थाना परिसर हो सभी स्थानों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण उनके कार्यकाल में करवाए गए तो वहीं उनके द्वारा हेलमेट को लेकर अभियान शुरू किया गया
जिसके अंतर्गत अब शाजापुर जिले में प्रत्येक पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के सड़क पर दिखाई नहीं देता है तो वहीं उन्होंने साइबर जागरूकता को लेकर भी ऐसे नवाचार किया जो प्रदेश में काफी चर्चा में रहे।

उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि मेरा हमेशा यहां प्रयास रहता है कि आम जनों में कानून के प्रति विश्वास हो और अपराधियों में कानून की प्रति भय हो और जिले का माहौल सौहार्दपूर्ण शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे का रहे उन्होंने अपील करते हुए नागरिकों से भी कहा कि सभी लोग मिलजुल कर रहे एक दूसरे के धर्म का एक दूसरे के त्योहारों का सम्मान करें और शाजापुर जिले का नाम प्रदेश में गोरांवित करें

hw-remosaic: false;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: Beauty ;
sceneMode: 0;
cct_value: 5843;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 256.0;
aec_lux_index: 0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;
motionLevel: 0;
weatherinfo: null;
temperature: 39;