सौरभ सिंह हत्याकांड: साहिल से मिलने जेल पहुंचीं नानी, रोते हुए बोलीं- 17 साल पहले इसकी मां ने…

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला जेल में बंद है, उनसे लगभग एक हफ्ते तक भी कोई मिलने नहीं आया था. मुस्कान के घरवालों ने तो पहले ही मुस्कान से मिलने के लिए मना कर दिया था. लेकिन अब साहिल की नानी जरूर उससे मिलने जेल पहुंचीं. बुधवार को जब वो जिला कारागार पहुंचीं तो भावुक हो उठीं. उन्होंने बोला कि साहिल की मां 17 साल पहले गुजर गई थी. उसने जाने से बोला था कि साहिल का ख्याल रखना.

इसी बात को बोलते हुए साहिल की नानी रो पड़ीं. फिर कहा- देखो आज साहिल जेल में है और उस पर हत्या का आरोप लगा है. नानी ने रुआंसे स्वर में कहा- साहिल की मां की मौत किडनी फेल होने के कारण हुई थी. एक नाती था, वो भी अब जेल में बंद है.

साहिल की नानी जब जेल में साहिल से मिलने के लिए गई तो साहिल को केले और नमकीन दिया. साहिल की नानी ने साहिल से सवाल पूछा कि कैसा है तो साहिल ने बताया कि वह बिल्कुल सही है कोई दिक्कत परेशानी वाली बात नहीं है. बोला- आप डेढ़ महीने के बाद ही मुझसे मिलने आएं. ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है.

कभी किसी के तो कभी किसी के

नानी बोलीं- साहिल की मां की मौत के बाद उसके पिता भी मेरठ छोड़ कर बाहर चले गए थे. वहीं से पैसे भेजते थे. या फिर अपने बच्चों से मिलने आ जाते थे वो भी कभी-कभी. साहिल के पिता नीरज ने एक मकान साहिल और उसकी नानी को रहने के लिए दिया हुआ था. साहिल की देखभाल उसकी नानी ही करती थी. नानी का कहना है कि साहिल को उन्होंने ही पाला है.अब जब साहिल जेल में है तो वो उस घर में नहीं जाती. कभी किसी के घर तो कभी किसी रिश्तेदार के यहां जाकर रह रही हैं. इस बार भी साहिल की नानी उससे मिलने भी मुजफ्फरनगर से मेरठ आई थीं.

सौरभ की हत्या का जताया दुख

सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल की नानी ने पत्रकारों के सामने आकर कहा- मुझे सौरभ की हत्या का बहुत-बहुत दुख है. उन्होंने यह कहा कि इतना दुख मुझे साहिल के जेल जाने का नहीं है जितना सौरभ की हत्या का है. साहिल की नानी को अंदेशा है कि मुस्कान ने ही उसे फंसाया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |