सऊदी अरब में फिर साथ बैठे अमेरिका और यूक्रेन, युद्ध रोकने पर क्या-क्या चर्चा हुई?

तीन साल से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध के खात्मे के लिए अमेरिका और यूक्रेन अधिकारियों ने एक बार फिर सऊदी अरब में बैठक की है. ये बैठक सीजफायर के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कूटनीतिक प्रयास को बढ़ाने के लिए हुई है. रविवार को बैठक में अधिकारियों ने ऊर्जा सुविधाओं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर चर्चा की.

ये बैठक सऊदी अरब में सोमवार को होने जा रही अमेरिका और रूस अधिकारियों की बैठक से पहले हुई है. यूक्रेनी रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव ने कहा कि रूस के साथ युद्ध को कम करने के लिए रियाद में यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच हुई नए दौर की बातचीत ‘प्रोडक्टिव और फोक्स्ड’ रही.

रुस्तम ने सोशल मीडिया पर बातचीत के बारे में लिखा, “हमने अमेरिकी टीम के साथ अपनी बैठक पूरी कर ली है. चर्चा ‘प्रोडक्टिव और फोक्स्ड’ रही – हमने ऊर्जा सहित प्रमुख बिंदुओं पर बात की.” उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन स्थायी शांति के अपने लक्ष्य को ‘वास्तविकता’ बनाने के लिए काम कर रहा है.

किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा कि रविवार को हुई वार्ता ऊर्जा सुविधाओं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के प्रस्तावों पर केंद्रित थी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से तीन साल से चल रही जंग को खत्म करने के लिए एक कूटनीतिक प्रयास का हिस्सा है.

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप के सबसे घातक संघर्ष को खत्म करने की संभावनाओं के बारे में आशा व्यक्त की है.

अभी शांति की राह आसान नहीं

रूसी सरकारी मीडिया ने बताया कि मॉस्को डेलिगेशन रविवार को रियाद पहुंच गया है, लेकिन क्रेमलिन ने रविवार को जल्द समाधान की उम्मीदों को कम करके आंका, उसके बयान में कहा गया है कि बातचीत अभी शुरू ही हुई है और ‘कठिन वार्ता’ और शांति के लिए लंबा सफर तय करना होगा. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रूसी सरकारी टीवी से कहा, “हम इस रास्ते की शुरुआत में ही हैं.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |