उद्धव के नए भगवान औरंगजेब… संजय निरुपम ने क्यों कहा मातोश्री में लगेगी फोटो?

महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले दिनों हुई हिंसा के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है तो वहीं पक्ष- विपक्ष को ही कटघरे में खड़ा करने में लगा हुआ है. शिवसेना-यूबीटी के मुखपत्र सामना के मुताबिक इस दंगे के पीछे बीजेपी के ही कुछ लोग हो सकते हैं जो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सियासी दुष्चक्र में फंसाना चाहते हैं. इस बयान के बाद शिवसेना नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है.

निरुपम ने शिवसेना और उद्धव ठाकरे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बहुत जल्द उद्धव के नए भगवान औरंगजेब होंगे. मातोश्री में बहुत जल्द उद्धव ठाकरे बालासाहेब ठाकरे के बगल में औरंगजेब की तस्वीर लगाने वाले है. इस तरह की इनकी भूमिका है मुस्लिम वोटो के लिए लाचार होकर इसी तरह अगर वो अपना कार्यक्रम जारी रहेगा तो उनको विधानसभा से भी बुरा झटका लगेगा. जो उन्हें महाराष्ट्र के हिंदू ही देंगे.

मुस्लिम वोटों के लिए कुछ भी बोल रहे उद्धव

संजय निरुपम ने कहा कि ये मुस्लिम वोटों से चक्कर में कुछ भी बोल रहे हैं. यही कारण है कि आने वाले समय में इनके नए भगवान औरंगजेब ही होंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से नागपुर हिंसा पर आरोप लगा रहे हैं और हिंसा करने वालों का साथ दे रहें, उससे लगता है कि इनके घर से जल्द ही शिवाजी महाराज की फोटो गायब हो जाएगी, क्योंकि इनके आराध्य अब औरंगजेब बन गए हैं.

संजय राउत पर निरुपम का पलटवार

संजय राउत ने पिछले दिनों कहा कि लालकृष्ण आडवाणी की स्थिति कैद में रखे हुए शाहजहां जैसी हो गई है. इस पर संजय निरुपम ने पलटवार करते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी सबसे बुजुर्ग और सीनियर नेता है, ऐसे नेता पर बीजेपी और हिंदू संगठन का जबरदस्त सम्मान है. ऐसे नेता के लिए हर साल उनके पार्टी के नेता उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं, तो वो किसी कैद में नहीं है, केंद्र सरकार उनका पूरा ख्याल रखती है. उनके लिए सबके मन में श्रद्धा है.

17 मार्च को भड़की थी हिंसा

17 मार्च को नागपुर के कई हिस्सों में उस समय बड़े पैमाने पर पथराव और आगजनी की खबरें आईं, जब यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कुरान की आयत लिखी एक चादर जलाई गई.

नागपुर हिंसा के दौरान पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) स्तर के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इस बीच, पुलिस ने बताया कि हिंसा में घायल हुए इरफान अंसारी (40) की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |