बीना में खेत में बैठा था 10 फीट का मगरमच्छ, मजदूरों ने देखा तो मच गया हड़कंप, बेतवा नदी में छोड़ा

बीना। मध्य प्रदेश के बीना के बुखारा गांव में किसान के खेत में गेहूं की फसल में करीब 9 से 10 फीट लंबा मगरमच्छ छुपकर बैठा हुआ था। मजदूरों ने देखा तो अचानक हड़कंप मच गया। मजदूर खेत में कटाई कर रहे थे और दहशत में आ गए। डायल 100 की टीम ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।

यह घटना बुखारा गांव की है। गेहूं की फसल में मगरमच्छ छुपकर बैठा था। जब खेत में से कटाई करने वाले मजदूर जा रहे थे तब उनकी नजर इस मगरमच्छ पर पड़ी। तत्काल उन्होंने ग्रामीणों को इस बात की सूचना दी। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची।

डायल 100 की टीम ने वन विभाग को सूचना दी। तब कहीं वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। डायल 100 की टीम और वन विभाग की संयुक्त टीम ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। मगरमच्छ के पकड़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने मगरमच्छ को बेतवा नदी में छोड़ दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मंत्री श्री परमार और विधायक श्री भीमावद को फार्मर रजिस्ट्रेशन पत्र सौंपा, फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     1 करोड़ की फंडिंग, फिर भी नहीं बनी बिल्डिंग, पिलर पर छत बनाकर छोड़ा; गाजीपुर में फर्जीवाड़े की कहानी     |     हिंदू लड़की को भगाकर धर्मांतरण, विरोध पर टुकड़े टुकड़े करने की धमकी; सोशल मीडिया पर लिखा ‘I Love Pakistan’     |     राजस्थान: सामने से आ रही थी ट्रेन, फिर भी पार करने लगे ट्रैक; तभी पटरी में फंस गई CISF की कार और…     |     सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर CBI की क्लोजर रिपोर्ट का क्या है महत्व? जानें क्या बोले दिशा सालियान के पिता के वकील     |     औरंगजेब की कब्र पर घमासान, तोड़ने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     RJD ने मुसलमानों के लिए क्या किया… मदनी के इफ्तार पार्टी का बहिष्कार करने पर बोले चिराग     |     सहारनपुर: 3 नहीं… 4 मर्डर हो जाते, बीजेपी नेता योगेश रोहिला ने दबा दिया था पिस्टल का ट्रिगर, कैसे बची भाई की जान?     |     जस्टिस वर्मा कैश कांड: पहले सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया वीडियो, अब दिखे 500-500 के जले नोट     |     सौरभ मर्डर केस: नशे की तड़प, बेचैन दिखे साहिल-मुस्कान… जेल में लगेगा ‘डबल डोज’, क्या होगी सनक दूर?     |