इंदौर में सिक्योरिटी गार्ड ने पारिवारिक विवाद में खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खजराना थाना क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मार ली, यह घटना शुक्रवार सुबह की है। सिक्योरिटी गार्ड का नाम राममनोहर भदौरिया बताया गया है जो वैभव लक्ष्मी नगर में अपनी पत्नी ओर दो बच्चों के साथ रहता है। सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर पर पहुंचा था और कमरे में जाकर 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में गार्ड की बंदूक जब्त की है। पुलिस ने गार्ड के परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। गार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है, आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। राममोहन भदोरिया भिंड का रहने वाला है, उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मंदिर दर्शन कर लौट रहे 3 दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, दो की मौत, एक घायल     |     घर में घुस रहे 7 फिट लंबे कोबरा से भिड़ गए चार जर्मन शेफर्ड, वफादारी देख हर कोई कर रहा वाहवाही     |     हत्या का लाइव वीडियो, भतीजों ने चाचा को पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट     |     स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर, ट्रक के हुए दो टुकड़े, 5 की हालत गंभीर     |     शहडोल में गोली कांड के आरोपियों की तलाश में गई पुलिस पार्टी पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल     |     बीना में खेत में बैठा था 10 फीट का मगरमच्छ, मजदूरों ने देखा तो मच गया हड़कंप, बेतवा नदी में छोड़ा     |     7 गोलियां लगने पर भी लड़ते रहे DRG जवान, 4 नक्सिलयों को किया ढेर, शहीद को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब     |     डबरा के भितरवार रोड़ पर शांति वेयर हाउस में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान     |     CM मोहन यादव ने सभी से जल संरक्षण के लिए संकल्प लेने का किया आव्हान, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट     |     सौरभ शर्मा और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज, झूठे शपथ पत्र देने के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन     |