नागपुर में कैसे भड़की हिंसा? 140 आपत्तिजनक पोस्ट की हुई पहचान, अब एक्शन में साइबर सेल

नागपुर हिंसा के मामले में महाराष्ट्र साइबर विभाग ने सांप्रदायिक अशांति भड़काने के उद्देश्य से सोशल मीडिया किए गए 140 पोस्ट और वीडियो की पहचान की है. साइबर अधिकारी के मुताबिक, ये वीडियो और पोस्ट फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर अपलोड किए गए थे.

उन्होंने कहा कि ऐसे पोस्ट को तुरंत हटाने के नोटिस जारी किया गया है. ये नोटिस सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम 2000 की धारा 79(3)(बी) के तहत जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि इन अकाउंट्स को चलाने वाले लोगों की वास्तविक पहचान जारी करने के लिए भी नोटिस जारी किया गया है. इसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 94 के तहत भी किया गया है.

महाराष्ट्र साइबर ने नागपुर सिटी साइबर पुलिस स्टेशन के साथ मिलकर, सोमवार को हुए नागपुर दंगों से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट को प्रसारित करने में लगे कई सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की है.

देश की शांति के लिए गंभीर खतरा

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र साइबर ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि इस तरह का कोई भी पोस्ट जो जानबूझकर एक विशेष धार्मिक समूह की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया है. साथ ही उस पोस्ट के जरिए सांप्रदायिक अशांति को भड़काने और राज्य में चल रही कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब करने की कोशिश की गई.

इसके जरिए गहरी आस्थाओं का फायदा उठाकर, ऐसे पोस्ट के जरिए जनता को भड़काने, कलह पैदा करने और समुदायों के बीच विभाजन को गहरा करने की कोशिश करती है. इस तरह की हरकतें न केवल कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करती हैं, बल्कि शांति और स्थिरता के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं.

लोगों से ऑनलाइन जानकारी शेयर करते समय सावधानी बरतने और असत्यापित या आपत्तिजनक सामग्री से जुड़ने या उसे बढ़ावा देने से बचने का आग्रह किया गया है.पुलिस ने अब तक नागपुर हिंसा के मामले में अल्पसंख्यक लोकतांत्रिक पार्टी के नेता फहीम खान और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के आठ कार्यकर्ताओं सहित 69 लोगों को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. कानून का डर पैदा किया जाएगा. गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने, पुलिस पर पेट्रोल बम और पत्थर फेंकने और घरों पर हमला करने के दौरान डीसीपी रैंक के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |