शिवपुरी नाव हादसा : 5 लापता लोगों के शव बरामद, 2 की तलाश जारी

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बांध में एक नाव के अचानक पलटने से उसमें सवार कई लोग डूब गए। जिनमें से 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वही 7 लोग लापता हो गए। लापता लोगों में से 5 के शव बुधवार सुबह बरामद कर लिए गए हैं, वहीं दो लोगों की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम राजा वन के आसपास के मजरो से ग्रामीण कल मंगलवार को माताटीला बांध के बीच में टापू पर बने मंदिर जा रहे थे। इसी बीच नाव अचानक पलटने से पानी में डूब गई। जिसमें करीब सात लोग डूब गए। कल से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आज पांच ग्रामीणों के शव बरामद हुए हैं। इनमें से तीन महिलाएं एवं दो बच्चे शामिल हैं।

कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ टीमों के साथ मौके पर ही हैं। कलेक्टर चौधरी ने बताया कि पांच ग्रामीणों के शव बरामद हुआ है, इनमें से शारदा लोधी व दो बच्चों में कन्हा और शिवा और दो अन्य महिलाओं की पहचान अभी नहीं हुआ है। इस प्रकार कुल पांच लोगों के शव बरामद हुआ है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

कलेक्टर ने शाजापुर जिले के उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण     |     खजराना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मध्य प्रदेश में eKYC कराने पर ही मिलेगा बिजली उपभोक्ताओं को योजनाओं का लाभ… उपाय एप के जरिए भी कर सकते हैं यह काम     |     माताटीला डैम हादसा: 18 घंटे की तलाश के बाद मिले 6 शव… 12 साल के बच्चे ने चोटी पकड़ कर बचाई मां-चाची की जान     |     सांस्कृतिक उत्थान और प्रदेश के समग्र विकास को प्रतिबद्ध है मोहन सरकार- अनिल जैन कालूहेड़ा     |     प्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रगति पर विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री मोहन यादव     |     इंदौर में कड़ी सुरक्षा के बीच रंग पंचमी उत्सव शुरू, सैकड़ों लोग हुए शामिल     |     शिवपुरी नाव हादसा : 5 लापता लोगों के शव बरामद, 2 की तलाश जारी     |     जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, बोले- छत्तीसगढ़ में सरकारी एजेंसी का धड़ल्ले से हो रहा दुरुपयोग     |     मऊगंज घटना को लेकर मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, देर रात एसपी और कलेक्टर को हटाया     |