मामूली बात पर हुआ विवाद, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मार दी गोली

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में  बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया था, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ,अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिहोनिया थाना क्षेत्र में आने वाले सांगोली गांव की यह घटना है।

पुलिस तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है। युवक का नाम धर्मेंद्र सिंह तोमर था और युवक ट्रैक्टर चलाकर खेत पर सरसों काटने के लिए जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिससे युवक घायल हो गया था।

ग्रामीण घायल युवक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सरसों की तूरी के ठेके को लेकर यह विवाद हुआ था। रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक पर फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मऊगंज में एएसआई की हत्या के केस में 150 लोगों पर एफआईआर, अब तक 20 की गिरफ्तारी     |     MP High Court का आदेश, यूपीएससी में ईडब्ल्यूएस को आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट     |     मामूली बात पर हुआ विवाद, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मार दी गोली     |     सुनंदा शर्मा ने बाबा महाकाल से लिया आशीर्वाद, भस्मआरती में शामिल होकर बोलीं- अनुभव शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता     |     उमंग सिंघार के आरोपों पर गोविंद सिंह का पलटवार- सिंघार ने मेरा टेंडर लिया, हर जगह जाना ही पड़ेगा     |     पेड़ काटते हुए 33 हजार केवी तार के संपर्क में आने से युवक की मौत, घंटों लटका रहा शव, प्रशासन की लापरवाही पर लोगों का फूटा गुस्सा     |     PM मोदी ने की MP के गांव की तारीफ तो गदगद हुए CM मोहन, जताया आभार     |     बुर्का पहनकर घर में घुसे चोर, महज 8 मिनट में एक करोड़ से ज्यादा का कैश और ज्वैलरी उड़ाई     |     बेटों की शादी के बाद अब मैं वानप्रस्थी हो जाऊंगा, पूरा समय किसानों की सेवा में लगाऊंगा: शिवराज     |     बीच सड़क पर आत्माओं को बुलाया! कौन थी लाल साड़ी वाली महिला? जबलपुर में ढूंढ रही पुलिस     |