400 साल पुराने मुद्दे पर हो रही राजनीति… नागपुर हिंसा पर AIMIM नेता वारिस पठान का बयान

महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार की रात औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर हिंसा देखने को मिली है. नागपुर के महल इलाके में पथराव, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आसपास के इलाके में आगजनी की गई है. इस घटना के बाद से ही शहर में तनाव जैसे हालात हैं, हालांकि पूरे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं इस मामले पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि हम हर तरह की हिंसा का जोरों से खंडन करते हैं. सभी का कायदे, कानून का पालन करना चाहिए.

नागपुर हिंसा पर वारिस पठान ने कहा कि ये हिंसा क्यों हुई और किस लिए हुई, इसकी जांच महाराष्ट्र सरकार को करनी चाहिए. कल हैदराबाद से एक आए थे (टी राजा सिंह), उन्होंने पुणे के अंदर के भाषण दिया. ये सभी चीजें ही नफरत फैलाने का काम कर रही है. सरकार इन सभी चीजों पर लगाम लगाए. सरकार ऐसे लोगों के ऊपर लगाम लगाए. हम बोल रहे थे कि काफी लोग कुछ दिन से चाहते हैं कि महाराष्ट्र में नफरत पैदा हो, उसी का ये असर है.

उन्होंने कहा कि हमने सीएम फडणवीस को हमेशा कहा है कि इस तरह की घटनाओं को रोकें. आज नफरत की आग यहां तक बढ़ गई है. किसने इन लोगों को वहां जाकर आंदोलन करने का इजाजत दी थी. इस बात की भी जांच होनी चाहिए.

400 साल पुराने मुद्दे पर राजनीति कर रही बीजेपी- वारिस

वारिस पठान ने औरंगजेब मामले पर कहा कि एक 400 साल पुराना औरंगजेब का मुद्दा लेकर बीजेपी सरकार तमाम मुद्दों से ध्यान भटका रही है. हम चाहेंगे कि हिंसा न हो और हम रिक्वेस्ट करेंगे की सभी कायदे, कानून का पालन करें और कोई भी इसका उल्लंघन न करे. सरकार से हम मांग करेंगे कि जिन लोगों ने दंगे भड़काने वाले भाषण दिए और दंगों को उकसाया, वैसे लोगों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे.

क्या है पूरा मामला?

संभाजीनगर में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को गिराए जाने को ये पूरी हिंसा हुई है. प्रदर्शन के दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें पथराव और आगजनी हुई. हिंसा को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और कई लोगों को हिरासत में लिया.

वीएचपी और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है. उनका कहना है कि यह कब्र सदियों के उत्पीड़न और अत्याचारों का प्रतीक है, जो उनके शासनकाल के दौरान हुए थे. इसके अलावा बीते दिन तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पुणे में सरकार कब्र हटाने की बात कही थी, इसके साथ ही कई सवाल भी खड़े किए थे. हिंसा के बाद विपक्ष टी राजा को भी निशाने पर ले रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |