गुना – मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता प्रोत्साहन योजनांतर्गत कलेक्टर द्वारा 03 प्रकरणों में 06 लाख रूपये की राशि की गई स्वीकृत
#गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता प्रोत्साहन योजनांतर्गत 03 प्रकरणों में 06 लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने के आदेश जारी किये गये हैं।
जारी आदेश अनुसार श्रीमती मनीषा लोधा पति श्री बबलू लोधा निवासी ग्राम पंचायत सिंघाडी तहसील गुना, श्रीमती विनीता बाई पति श्री बलवीर सेन निवासी ग्राम आमखेडामुंगीशा जनपद पंचायत आरोन तथा श्रीमती पिस्ता बाई पति श्री गोविन्द सिंह धाकड निवासी तहसील आरोन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग गुना में मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजनान्तर्गत विवाह सहायता के आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। आवेदन पत्र पात्रता की श्रेणी में आने से प्रति कल्याणी राशि रूपये 02.00 लाख, इस प्रकार कुल 06.00 लाख रूपये की राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh