थाना सलसलाई पुलिस को मिली बडी सफलता,टायर चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 19 हजार रूपये के 7 ट्रक के टायर मय वाहन के किए जप्त

*पुलिस थाना सलसलाई* को दिनांक 09.03.2025 को रात्री में सनाउल्ला खां निवासी सलसलाई की अकोदिया-सारंगपुर रोड़ जिला सहकारी बैंक के सामने बनी पंचर की दुकान के बाहर रखे *7 ट्रक के टायर किमती 1 लाख 19 हजार रूपयों* के आयषर वाहन में भर कर चुरा कर ले जाने वाले आरोपियों सुनिल , अशरफ व जाकिर खाँ निवासीगण खुजनेर से बरामद करने मे सफलता प्राप्त हुई है ।
घटना इस प्रकार है कि दिनांक 16.03.25 को फरियादी सनाउल्ला खां निवासी सलसलाई ने थाना सलसलाई पर आकर रिपोर्ट किया कि मेरी जिला सहकारी बैंक के सामने अकोदिया-सारंगपुर रोड़ सलसलाई में पंचर की दुकान है एवं दुकान के पिछे ही मेरा मकान है। दिनांक 09.03.2025 को रात्री में करीबन 10ः00 बजे के लगभग में खाना खाकर अपनी दुकान को बंद कर सोने चला गया था एवं मेरी दुकान पर रोजाना की तहर दुकान के सामने खुले में 15 ट्रक के टायर रखे हुए थे सुबह मेने उठकर देखा तो मेरी दुकान के बाहर रखे 15 टायरों में से 7 ट्रक के टायर किमती 1 लाख 19 हजार रूपये के नहीं थे बाद में मेहमानी में बाहर चला गया था आज रिपोर्ट करने आया हुं। रिपोर्ट पर थाना सलसलाई पर अपराध धारा 303(2)बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय *श्री यशपाल सिंह राजपूत ,* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस.बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय, बैरछा, श्री त्रिलोकचंद पवांर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सलसलाई निरी.जनकसिंह रावत द्वारा पुलिस टीम जिसमें का.उनि छत्रसाल सिंह पंवार , आर.दीपक साहु , आर. अरविन्द जाटव, आर.नितेश सेन , आर.सुरेश दांगी, आर. अरुण वर्मा व चालक आर.विष्णु दांगी की पुलिस टीम बनाई गई।
विवेचना के दौरान सलसलाई , अकोदिया ,सारंगपुर एवं टॉल-टेक्स पर लगे *सी.सी.टी.व्ही.कैमरे* चैक किये एवं मुखबीर की सूचना पर संदेही सुनील वर्मा पिता दुलीचंद वर्मा उम्र 32 साल निवासी खुजनेर , अशरफ खाँ पिता आमीन खाँ उम्र 25 साल निवासी खुजनेर ,जाकिर खाँ पिता इमाम खाँ जाति मुसलमान उम्र 45 साल निवासी खुजनेर को दबिश देकर पकड़ा एवं उनसे पुछताछ के आधार पर दिनांक 17/03/2025 को उक्त आरोपियों की निषा देही से अपराध सदर में चोरी गये 7 ट्रक के टायर किमती 1 लाख 19 हजार रूपयों के मय आयसर ट्रक में भर कर ले जाने वाले वाहन आयसर ट्रक के जप्त किये गये।
*उक्त कार्यवाही में निरी.जनक सिहं रावत , का.उनि छत्रसाल सिंह पंवार , आर.दीपक साहु , आर. अरविन्द जाटव, आर.नितेश सेन , आर.सुरेश दांगी, आर. अरुण वर्मा व चालक आर.विष्णु दांगी की मुख्य भूमिका रही।*

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |