औरंगजेब की कब्र को जो तोड़ेगा, उसे दूंगा 21 लाख; फलाहरी दिनेश शर्मा ने किया ऐलान

महाराष्ट्र में औरंगजेब पर छिड़ी रार थमती नजर नहीं आ रही है. अब श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले के वादी फलाहरी दिनेश शर्मा ने इस पूरे मामले पर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि औरंगजेब की कब्र पर जो बुलडोजर चलाएगा, उसे 21 लाख रुपये का इनाम मिलेगा.

दिनेश शर्मा ने कहा कि औरंगजेब ने हमारे कई मंदिर तोड़े है. बहन-बेटियों पर खूब अत्याचार किए हैं. जो व्यक्ति औरंगजेब की कब्र को तोड़ेगा, मैं खुद उसे इनाम दूंगा. दिनेश शर्मा के मुताबिक, औरंगजेब एक देशद्रोही था. इस देश में उसकी कब्र क्या कर रही है. इसको यहां से हटा देना चाहिए. इस पर बुलडोजर चला देना चाहिए.

पाकिस्तान में होनी चाहिए औरंगजेब की कब्र- दिनेश शर्मा

दिनेश शर्मा ने कहा कि औरंगजेब की कब्र पाकिस्तान या मक्का मदीना में होनी चाहिए. भारत में इसका कोई काम नहीं है. दिनेश शर्मा एक हिंदूवादी नेता हैं और वह श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा का केस भी लड़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वह श्री कृष्ण जन्मभूमि की जगह पर बनी मस्जिद के खिलाफ चल रहे वाद में जीत हासिल करेंगे. यह जीत सभी सनातनी हिंदुओं की जीत होगी.

वहीं, इससे पहले विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने विरोध जताते हुए कहा था कि औरंगजेब की कब्र का अंत होगा. वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा था कि औरंगजेब की कब्र और औरंगजेबी मानसिकता का भारत से पूरी तरह नाश कर दिया जाएगा. इस शख्स नेसंभाजी को बहुत यातनाएं दी थीं. उन्हें बेरहमी से मारा था, इसीलिए ऐसे व्यक्ति की कब्र हर हाल में यहां नहीं होनी चाहिए.

संभाजीनगर में औरंगजेब का मकबरा

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब का मकबरा है. इस मकबरे को लेकर समय-समय पर राजनीतिक पार्टियां आमने-सामने आती रही हैं. फिल्म छावा को लेकर फिर से यह मकबरा चर्चा में है. औरंगजेब की मौत के बाद उसके शव को संभाजीनगर के खुल्ताबाद में दफनाया गया था. उसका मकबरा फिलहाल एएसआई के संरक्षण में है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |