गुना में परेड ग्राउंड पर पुलिस की होली, खुली जीप पर सवार होकर पहुंचे SP और कलेक्टर

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस लाईन में शनिवार को पुलिस होली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिले के आला पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी एक-दूसरे को होली की बधाई देने के बाद गीतों की धुन पर जमकर नाचते-झूमते नजर आए। बता दें कि जिलेभर में होली का त्यौहार 14 मार्च को मनाया गया था। धुलेंडी पर्व पर पुलिस जिलेवासियों की सुरक्षा में तैनात रहती है। इसलिए पुलिस लाईन में हमेशा एक दिन बाद होली का आयोजन किया जाता है।

इस बार भी परम्परा के मुताबिक एसपी संजीव कुमार सिन्हा अपने बंगले से एक खुली जीप में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को साथ लेकर पुलिस लाईन पहुंचे। दोनों अधिकारी होली के उत्साह में पूरी तरह डूबे नजर आ रहे थे। अधिकारियों का उत्साह देखकर पुलिस कर्मचारियों ने होली का खुलकर लुत्फ उठाया। परेड ग्राउंड पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। एसपी ने शहर में शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाए जाने के लिए मैदानी अमले को श्रेय दिया और उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।

इस दौरान होली के गीतों पर अधिकारियों और कर्मचारियों का नृत्य देखते ही बन रहा था। पुलिस होली कार्यक्रम में एएपी मानसिंह ठाकुर, एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा महेंद्र गौतम, रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्याय सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी शामिल हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मऊगंज में बवाल, उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, ASI की मौत     |     गुना में परेड ग्राउंड पर पुलिस की होली, खुली जीप पर सवार होकर पहुंचे SP और कलेक्टर     |     मुख्यमंत्री मोहन का अनोखा अंदाज, टी स्टॉल पर अचानक रुकवाया काफिला, लोगों के साथ ली चाय की चुस्की     |     रायसेन के सुल्तानगंज में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल     |     राजस्थान – एमपी सीमा पर जंगल में लगी भीषण आग, किसानों की फसलों को खतरा     |     खंडवा में नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव, पुलिस जांच में जुटी     |     मऊगंज में बंधक बनाकर पुलिस टीम पर हमला, ASI सहित युवक की मौत, कई अधिकारी घायल     |     MP: ग्वालियर के एक हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट से लगी आग, मरीजों को निकाला गया सुरक्षित     |     60 पेशेंट, एक धमाका और धू-धूकर उठता धुआं… कमला राज अस्पताल में आधी रात को आग से कैसे बचाए गए मरीज?     |     स्पेस में जाने से पहले कौन से वर्कआउट करने होते हैं? इनके बारे में कितना जानते हैं आप     |