जिले में एक साथ 60 हजार से अधिक पौधे लगाये मनरेगा में वृक्षारोपण से ग्रामीणों को मिला रोजगार

शाजापुर 16 अगस्त 2020/ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शाजापुर जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत एक साथ 60 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। इससे न सिर्फ ग्रामीणों को रोजगार मिला बल्कि इससे ग्राम पंचायतों में स्थायी परिसंपत्तियो का निर्माण होगा।

जिला प्रशासन द्वारा स्‍वत्रंतता दिवस पर्व पर महात्‍मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्‍तर पर वृक्षारोपण कार्य किया जाने का निर्णय लिया गया था। जिसके अनुक्रम में जिले में वृहद स्तर पर शासकीय भूमि, सामुदायिक परिसरों, हितग्राहियों की निजी भूमि पर फलदार पौधे रोपित किये गये। वृहद स्तर पर एक साथ जनपद पंचायत कालापीपल में 17625, मो.बड़ोदिया में 11525, शाजापुर में 12065 एवं शुजालपुर में 18950 इस प्रकार कुल 60165 पौधे लगाए गये हैं।

इस तारतम्य में स्वतंत्रता दिवस पर जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत कुकड़ी में वृहद पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जिले के कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह ने भी हिस्सा लिया।

कुकड़ी क्षेत्र की शासकीय भूमि पर महात्‍मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत विभिन्‍न प्रजातियों नीम, करंज शिशम, कटहल सहित अन्‍य प्रजातियों के लगभग 1200 पौधे रोपित किये गए। इस दौरान कलेक्‍टर श्री जैन ने उपस्थित नागरिकों को वृक्षारोपण के महत्‍व को अवगत कराया। उन्होंने अवगत कराते हुए वर्तमान कोरोना काल में ग्रामीण जरूरत मंदों को ग्राम पंचायत में रोजगार उपलब्‍ध कराने में महात्‍मा गांधी नरेगा योजना वरदान साबित हो रही है। जिसके अन्‍तर्गत ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत में स्‍थाई परिसम्‍पत्तियों का सृजन भी हो रहा है, जिसके फलस्‍वरूप ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में सुधार परिलक्षित हो रहा है ।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सिंह ने बताया कि राज्‍य शासन द्वारा भी निर्देश दिये गये है कि वर्तमान कोरोना काल अवधि के दौरान ग्रामीण क्षैत्रों में जहां रोजगार के अवसर समाप्‍त हो चुके है, वहां महात्‍मा गांधी नरेगा अन्‍तर्गत अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराया जाये। जिसके अनुक्रम में जिले के ग्रामीण परिवारों को उनकी ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिये महात्‍मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत विभिन्‍न श्रैणी के कार्यो के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्‍तर पर वृक्षारोपण प्रारंभ किये गये हैं। उक्‍त वृक्षारोपण से पर्यावरण सुरक्षा एवं ग्रामीणों की विभिन्‍न आवश्‍यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ स्‍थाई आजीविका का सृजन एवं ग्राम में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्‍ध हो रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पौधरोपण कार्यक्रम में जिले एवं जनपद पंचायत के शासकीय अमले के साथ-साथ ग्राम पंचायत के प्रधान व ग्रामीणों ने भाग लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |