होटल में 1.5 साल से बॉयफ्रेंड संग लिव-इन में रह रही थी लड़की, घर पर भी बोल रखा था झूठ… हत्या हुई तो खुले कई गहरे राज

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां उत्तराखंड की एक लड़की पिछले डेढ़ साल से अपने बॉयफ्रेंड के होटल में रह रही थी. दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में बेशक थे, लेकिन प्रेमी को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के से भी बात करती है. इसी बात को लेकर दोनों में ऐसी लड़ाई हुई कि बॉयफ्रेंड ने अपनी ही गर्लफ्रेंड के सिर पर गोली मार दी. फिर थाने जाकर सरेंडर भी कर दिया.

घटना गजरौला थाना इलाके के नेशनल हाईवे पर स्थित ग्रेट विनायक गेस्ट हाउस की है. लड़की के घर वाले इस हत्याकांड से सदने में हैं. उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी कि उनकी बेटी बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही थी. क्योंकि उसने घर पर कहा था कि वो नौकरी करती है.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने गर्लफ्रेंड को मिलने के बहाने गेस्ट हॉउस में बुलाया, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ. इस बीच प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे बेवफाई कर रही है.पुलिस के मुताबिक, युवती उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली थी और आरोपी युवक अमरोहा के बछरायूं थाना इलाके का रहने वाला है. युवक का नाम अकुंश चौधरी है जो गजरौला में गेस्ट हाउस संचालित करता है. युवक को अपनी प्रेमिका पर शक था की वो किसी और से बात करती है इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ और युवक ने युवती को गोली मार दी.

प्रेमिका के सिर में गोली मारकर हत्या

पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच में डेढ़ साल से प्रेम सम्बन्ध थे. लड़की घर पर झूठ कहकर अंकुश के होटल में ही उसके साथ रह रही थी. बीच-बीच में वो घर आती-जाती रहती थी. 10 दिन पहले लड़की अपने घर गई थी. जब वापस लौटी तो मंगलवार को अंकुश के सामने उसे एक युवक का फोन आया. अंकुश ने पूछा कि किससे बात कर रही हो? इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई हो गई और अंकुश ने गर्लफ्रेंड के सिर पर गोली मार दी. इससे लड़की की मौत हो गई. फिर उसने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |