टीम इंडिया की जीत पर आतिशबाजी कर जश्न मना रहा था युवक, बदमाशों ने चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भारतीय टीम की जीत पर आतिशबाजी कर जश्न बना रहे एक युवक की एमआईजी क्षेत्र में बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बीच बचाओ करने आई मृतक की मां भी घायल हो गई है, इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल यह पूरी घटना इन्दौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा  की है।

जहां भारतीय टीम की जीत पर कैटरिंग का काम करने वाला महेश पिता शंकर बामनिया आतिशबाजी कर रहा था। उसी दौरान सूरज, आशू उर्फ आशुतोष और राम से महेश का विवाद हो गया, जिसके बाद बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर हालत में महेश को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई बीच बचाओ में महेश की मां को भी चोट आई है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शिविर लगाकर तम्बाकू के दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को जागरूक करें – कलेक्टर सुश्री बाफना     |     जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न, कलेक्टर गाईडलाइन के लिए 15 मार्च तक सुझाव आमंत्रित     |     नरवाई जलाने वालों पर कार्रवाई करें,ओर हार्वेस्टर्स संचालकों का पंजीयन भी करें, कलेक्टर सुश्री बाफना ने समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिये     |     क्रिकेट खेलते – खेलते युवक को आया हार्ट अटैक, हुई मौत     |     घरेलू क्लेश से परेशान महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप     |     जबलपुर में दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके पर मौत     |     खंडवा में शिक्षा विभाग के बाबू ने किया सुसाइड, घर के अंदर फंदे पर लटका मिला शव     |     महू बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 13 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार     |     टीम इंडिया की जीत पर आतिशबाजी कर जश्न मना रहा था युवक, बदमाशों ने चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट     |     सीधी में ट्रक और मिनी बस में हुई टक्कर, 8 की मौत…13 घायल; मुंडन के लिए मैहर जा रहे थे लोग     |