हम सभी को लगता है औरंगजेब की कब्र को ढहा दिया जाए, लेकिन… महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी की ओर से मुगल बादशाह औरंगजेब को महान बताए जाने के बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हम सभी लोगों को लगता है कि छत्रपति संभाजी नगर (पूर्व में औरंगाबाद) से मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को ढहा दिया जाए. हालांकि ऐसा करना केवल कानून का पालन करने के बाद ही संभव है.

सीएम फडणवीस का कहना है कि औरंगजेब की कब्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत एक संरक्षित स्मारक है. कांग्रेस के कार्यकाल में औरंगजेब की कब्र को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का संरक्षण दिया गया. छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को ढहाने की मांग बीजेपी के सतारा सांसद उदयनराजे भोसले ने की थी, जिसका जवाब फडणवीस ने दिया है.

मुख्यमंत्री ने सिख धर्म की स्थापना करने वाले दस गुरुओं में से नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित ‘गुरमत समागम’ से इतर कहा, ‘हम सभी एक ही बात मानते हैं, लेकिन कानून के तहत कुछ किया जाना चाहिए.’

सीएम योगी ने सपा पर बोला था हमला

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र विधायक अबू आसिम आजमी को औरंगजेब की प्रशंसा करने के लिए पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया. औरंगजेब की कब्र कथित तौर पर उस समय से महाराष्ट्र में एक राजनीतिक मुद्दा बनी हुई है, जब से विक्की कौशल अभिनीत फिल्म छावा रिलीज हुई है, जिसमें मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज को पकड़ने और उनकी हत्या को दर्शाया गया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अबू आजमी के बयान को लेकर सपा पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि उस कमबख्त को पार्टी से निकालो. अगर न हो पाए तो यूपी भेज दो, ठीक कर देंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |