प्रेमानंद महाराज की नहीं निकलेगी पदयात्रा, भक्तों से की ये अपील, क्यों लिया ऐसा फैसला?

प्रेमानंद महाराज के भक्त होली तक उनके दर्शन नहीं कर पाएंगे. वह अब भक्तों को दर्शन नहीं देंगे. उन्होंने अपनी पदयात्रा पर कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी है. ये फैसला होली के पावन पर्व और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. ऐसे में भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शन अब होली तक नहीं कर पाएंगे. प्रेमानंद महाराज 10 मार्च से 14 मार्च तक पदयात्रा नहीं निकालेंगे.

इस बात की जानकारी खुद उनकी ओर से दी गई है. उन्होंने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भजन मार्ग अकाउंट पर दी है. होली के मौके पर सड़कों पर बहुत ज्यादा भीड़ दिखती है. ऐसे में प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया और अपील की गई कि इन दिनों प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए न आएं.

10 मार्च से 14 मार्च तक नहीं होंगे दर्शन

श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन की ओर से सूचना में लिखा गया, “आप सभी प्रियजनों को सूचित किया जाता है कि होली के पावन पर्व के चलते और पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए दिनांक 10 मार्च से 14 मार्च 2025, रात 02:00 बजे से पूज्य महाराज जी की पदयात्रा नहीं निकलेगी. आप सभी प्रियजनों से प्रार्थना है कि अगर आप दर्शन के लिए आ रहे हैं तो इन दिनों में दर्शन के लिए ना आएं.

महाराज के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया फैसला

वृंदावन में होली का उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ बनाया जाता है. कल यानी 10 मार्च को रंग भरनी एकादशी है और ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए ब्रज में होली खेलने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन आते हैं. ऐसे में प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य पर किसी तरह का असर न पड़े. इसे ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया.

भक्तों की प्रतिक्रिया आईं सामने

इस फैसले के बाद लोगों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई हैं. वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई सूचना पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. ज्यादातर लोग प्रेमानंद महाराज जी के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. एक ने यूजर ने लिखा, “बस गुरू जी ठीक रहे. ये काफी है.” , दूसरे यूजर ने लिखा, “अल्लाह आपको सेहतमंद रखे और जल्द से जल्द स्वस्थ कर दें. गुरुजी”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |