दुराचारियों की लिस्ट में 54 वें नंबर पर BJP के ‘नेताजी’, थाने की लिस्ट हो गई वायरल; कौन है वो नाम?

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक नेताजी सुर्खियों में बने हुए हैं. उनका नाम पुलिस की दुराचारियों वाली सूची में 54वें नंबर पर है. नेताजी पर पशु तस्करी समते गैंगस्टर के संगीन मामले दर्ज हैं. नेताजी जिले की जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं. थाने के हिस्ट्रीशीटरों की सूची में दर्ज उनका नाम राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया में खूब चर्चा बंटोर रहा है.

थाने में पुलिस विभाग के द्वारा दुराचारी सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाता है. इस सूची में उन व्यक्तियों का नाम रहता है, जिनके खिलाफ कोई गंभीर शिकायत या पुलिस रिकॉर्ड दर्ज हो. इस लिस्ट में जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता का नाम भी दर्ज है. उसपर पशु तस्करी सहित गैंगस्टर के मामले पहले से लगे हुए हैं, जिसके चलते वह कोतवाली के हिस्ट्री शीटर भी है.

दुराचारियों की लिस्ट में 54वें नंबर पर नाम

गाजीपुर का जमानिया नगर पालिका परिषद जहां पर भारतीय जनता पार्टी के जयप्रकाश गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष हैं. इनका ही नाम जमानिया पुलिस के द्वारा जारी किए गए दुराचारियों की सूची में 54 नंबर पर अंकित है. जिसको लेकर इन दोनों जमानिया नगरपालिका परिषद में लोग खूब चटकारे लेकर बातें कर रहे हैं. पुलिस की यह लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जानकारी के मुताबिक, जमानिया नगर पालिका परिषद चुनाव के पूर्व जयप्रकाश गुप्ता पर पशु तस्करी और तस्करों को पनाह देने का भी आरोप है.

जेल से बाहर आने पर भव्य स्वागत

हिस्ट्रीशीटर जयप्रकाश जेल जा चुका है. जमानत मिलने पर समर्थको ने जयप्रकाश का भव्य स्वागत भी किया. उसके कुछ दिनों बाद ही एक बार फिर इसी मामले में उसपर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई. तभी से जयप्रकाश का नाम जमानिया पुलिस के दुराचारियों वाली लिस्ट में दर्ज है. अभी जब कुछ दिनों पहले जमानिया पुलिस ने उस लिस्ट में संशोधन करते हुए, नया लिस्ट थाने परिसर में लगाया है. इस नई लिस्ट में जयप्रकाश का नाम 54 वे नंबर पर है.

‘उनके ऊपर लगाए गए सभी मुकदमे फर्जी हैं’

गौ तस्करी और गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद जयप्रकाश गुप्ता को नगर पालिका के चुनाव से पहले स्थानीय लोगों का काफी सपोर्ट मिला. वह बीजेपी से प्रत्याशी बनकर चुनाव जीता. लेकिन जयप्रकाश पर दर्ज मुकदमे आज भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं. इस मामले जयप्रकाश गुप्ता का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी मुकदमे फर्जी हैं. वह आम लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहे हैं. इसी से चिढ़कर कुछ लोगों ने चुनाव से पूर्व उन पर मुकदमा दर्ज करवाया था. उन्होंने बताया कि उनका परिवार जमानिया इलाके में शाह परिवार के नाम से जाना जाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |