2 मार्च को हुई थी लव मैरिज, शादी के छठे दिन ही डॉक्टर दुल्हन की हो गई मौत; क्या है कहानी?

उत्तर प्रदेश के हरदोई में लव मैरिज के छठे दिन ही दुल्हन की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ससुराल वालों का कहना है कि बाथरूम में दुल्हन नहा रही थी. इसी दौरान गीजर के कारण उसका दम घुट गया. बेटी की मौत के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस और परिवार के लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

लखनऊ की रहने वाली डॉक्टर अजिता ने हरदोई के सिविल लाइन मोहल्ले में रहने वाले कपड़ा व्यापारी अंकित बाजपेई से दो मार्च को लव मैरिज की थी. इसके बाद शादी के छठे ही दिन अजिता की नहाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. अजिता अपने परिवार के साथ लखनऊ के मोहल्ला बंसी नगर में रहती थी और वह गोमती नगर के हेल्थ सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में डॉक्टर थी.

विदाई के अगले दिन दुल्हन की मौत

घटना की जानकारी देते हुए अजिता की मां ने बताया कि बेटी की दो मार्च को लव मैरिज हुई थी. गुरुवार को ही चौथी के बाद बेटी को ससुराल विदा कर दिया था. इसके बाद अगले ही दिन शुक्रवार सुबह हमें बेटी के मौत की सूचना मिली. सीतापुर पुलिस में कार्यरत अंकित की मां ने पहले बताया कि अजिता की मौत करंट लगने से हुई है. इसके बाद उन्होंने गीजर के कारण दम घुटने से मौत होने की जानकारी दी.

वीडियोग्राफी के साथ हुआ पोस्टमार्टम

मामले की जानकारी देते पुलिस ने बताया कि अजिता की मौत के मामले में मायके ने ना तो तहरीर दी है और ना ही किसी तरह के लिखित आरोप लगाए गए हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. डॉ. अर्पिता के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के एक पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किया. इस पैनल में डॉ. उमेश और डॉ. सतीश कुमार थे.

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. ऐसी परिस्थितियों में विसरा सेफ रखा है. अब विसरा को जांच के लिए विधि प्रयोगशाला भेजा जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |