रामनगरी में दरिंदगी! सरसों के खेत में 16 साल की लड़की का गैंगरेप, वीडियो भी किया वायरल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं कुकर्मियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस मामले को कोई सफलता नहीं है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे.

अयोध्या के पूरा कलंदर थाने क्षेत्र के सनेथू गांव की एक 16 साल की लड़की को गांव के ही चार युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है. बीते दिनों आरोपी चार लड़के नाबालिक लड़की को खींचकर गांव के बाहर सरसों के खेत में ले गए, जहां उन्होंने एक-एक कर लड़की के साथ रेप किया और इसी दौरान उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया.

वायरल हुआ वीडियो

ऐसा कहा जा रहा है कि एक दिन देर शाम सभी दरिंदे एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी बीच वह आपस में दुष्कर्म की घटना को लेकर बात कर रहे थे और उन्होंने इस दौरान एक-दूसरे को रेप का वीडियो शेयर कर दिया. तभी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस मामले का पता परिवार को उस समय चला जब परिवार के सदस्य के मोबाइल पर ही किसी ने दुष्कर्म का वायरल वीडियो भेज दिया.

बेटी ने परिवार को बताई दुख भरी कहानी

इस वीडियो के सामने आने के बाद परिवार के लोगों ने नाबालिक लड़की से घटना के बारे में पूछा तो वह रोने लगी और इसके बाद उसने पूरी घटना का खुलासा किया. पीड़िता पिता ने पूरा कलंदर थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कुछ लोगों को डिटेन किया है. उन लोगों से पुलिस आरोपियों को लेकर पूछताछ कर रही है.

4 युवकों के खिलाफ पॉस्को एक्ट में दर्ज हुई FIR

इस पूरे मामले में अयोध्या पुलिस को मिली तहरीर में दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ पॉस्को एक्ट में FIR दर्ज किया गया है. अयोध्या धाम के DSP आशुतोष तिवारी ने बताया कि हम इस घटना को बहुत ही गंभीरता से देख रहे हैं. कुछ लोगों से पूछताछ चल रही हैं. फिलहाल अभी चारों आरोपी फरार है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. DSP तिवारी का कहना है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील कर हम दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का कार्य करेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |