अचानक हो गई ऐसी बात, पति पर भड़क गई पत्नी… चिमटा-बेलन से कूटा, फिर घर से निकाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पति को अपनी पत्नी पर शक हुआ. उसने पत्नी के मोबाइल पर कॉल रिकॉर्डिंग एप डाउनलोड कर दिया. पत्नी किचन में गई तो पति चुपके से कॉल रिकॉर्डिंग सुनने लगा. पत्नी ने जब ये देखा तो वह तमतमा गई. उसने आव देखा न ताव और उसकी बेलन-चिमटे से धुनाई कर डाली. वह इतने पर ही नहीं रुकी उसने पति को घर से बाहर निकाल दिया. मामला पुलिस तक पहुंचा.

कानपुर की मांधाना चौकी के पास रहने वाला पीड़ित पति मसाला फैक्ट्री में काम करता है. वहीं, उसकी पत्नी पास के ही एक मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी है. पति के जाने के बाद अक्सर उसके फोन मिलाने पर पत्नी का फोन बिजी जाता था, जिसके बाद उसका शक पत्नी के किसी और से संबंध होने का गहरा गया. इसके बाद उसने अपने मित्रों से जांच पड़ताल करके कॉल रिकॉर्डिंग एप के बारी में पूछा और उसे पत्नी के मोबाइल में इनस्टॉल कर दिया. वह चाहता था कि पत्नी जिससे भी बात करे उसकी रिकॉर्डिंग वह सुन सके.

रिकॉर्डिंग सुनने पर भड़क गई पत्नी

बुधवार भी जब पति ने पत्नी को फोन किया तो उसका फोन बिजी था. फैक्ट्री से लौटने के बाद उसने देखा कि पत्नी किचिन में है. उसने उसका फोन उठाया उसमें उसकी रिकॉर्डिंग सुनने के लिए बैठ गया, तभी पत्नी वहां आ गई. उसने पति की इस हरकत का विरोध किया. इसपर पति आग बबूला हो गया. पत्नी भी गुस्से से भर गई. वह किचन से चिमटे और बेलन ले आई और पति की जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं पत्नी ने पति को शक की बीमारी का हवाला देते हुए उसे घर के बाहर निकाल दिया.

पुलिस ने समझाया पति-पत्नी को

पति ने मामले की शिकायत बिठूर थाने पर की, जिसे सुनकर थानेदार भी असमंजस में आ गए. उन्होंने पति की बात सुनने के बाद चौकी इंचार्ज को इस मामले को सुलझाने के लिए लगा दिया. उनका मानना था कि अगर शिकायत पर मुकदमा दर्ज होता है तो आने वाले दिनों में दोनों के बीच संबंध और भी खराब हो सकते हैं. शक के आधार पर पति द्वारा किए गए इस काम को लेकर थानेदार ने उसको समझाया और पत्नी को थाने बुलाकर दोनों के बीच हुई गलत फहमियों को लेकर मामला निपटवा दिया.

बिठूर थानेदार प्रेम नारायण ने बताया कि पति-पत्नी को थाने बुलाकर 1 घंटे तक समझाया गया. मौके पर आए पति ने उस पर शक जाहिर किया और पत्नी ने उसपर शक करने की बीमारी की शिकायत की. फिलहाल दोनों तरफ से एक दूसरे को स्पष्टीकरण दिया गया. उसके बाद उन्हें खुशी-खुशी जिंदगी अच्छे से जीने के वादे के साथ घर वापस भेज दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |     वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |