5 अप्रैल को राम मंदिर को बम से उड़ाने वाला था… ग्रेनेड की टाइमिंग भी हो चुकी थी तय; गिरफ्तार अब्दुल का चौंकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर को उड़ाने की साजिश मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है. हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी अबुदल रहमान ने बड़ा खुलासा किया है. चर्चा है कि राम मंदिर को 5 अप्रैल को उड़ाने की साजिश थी. इसके लिए 4 अप्रैल को 2 हैंड ग्रेनेड लेकर अब्दुल रहमान फरीदाबाद से अयोध्या जाने वाले था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसियों की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अब्दुल एक प्रतिबंधित ऐप के जरिए मोस्टवांटेड आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में भी था.

इस मामले में यूपी एटीएस ने कार्रवाई तेज कर दी है, कई जिलों में छापेमारी किए जाने की खबर है.यूपी एटीएस संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के नेटवर्क का पता कर रही है. उसे ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. 2 मार्च को गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की टीम ने अब्दुल रहमान को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था. इस दौरान राम मंदिर को उड़ाने की साजिश का खुलासा हुआ.

4 अप्रैल को बम लेकर होना था रवाना

पुलिस एजेंसियों की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि राम मंदिर पर आतंकी हमले की योजना बनाई जा रही थी. उसे अब्दुल रहमान को दो हैंड ग्रेनेड उपलब्ध कराए गए थे. इन्हें लेकर उसे 4 अप्रैल को फरीदाबाद से अयोध्या के लिए रवाना होना था. संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान से पूछताछ के बाद एटीएस की कई टीमों ने लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़ समेत कई जिलों में छापे भी मारे हैं. इस दौरान कुछ युवकों को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है.

10 महीने पहले जुड़ा ISKP मॉड्यूल से

गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकी अब्दुल ने बताया था कि वह 10 महीने पहले आईएसआई के इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) मॉड्यूल से जुड़ा था. उसने राम मंदिर को बम से उड़ाने के लिए ट्रेनिंग ली थी. पूछताछ में उसने बताया था कि उसे ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए ट्रेनिंग दी गई. अब्दुल रहमान अयोध्या के मंजनाई गांव का रहने वाला है. वह रिक्शा चलाता था.

नाम बदलकर रह रहा था

उसके पिता ने बताया कि वह 5 दिन पहले जमात में शामिल होने के लिए दिल्ली स्थित मरकज जाने की कहकर गया था. पुलिस के मुताबिक, घर से फरीदाबाद के लिए रवाना हुआ था. वहां वह नाम बदलकर रह रहा था. पुलिस को आशंका है कि इस साजिश में अब्दुल के अलावा कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं. इसी के चलते पुलिस ने अब्दुल को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए 10 दिन क कस्टडी रिमांड पर लिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |