अकोदिया पुलिस को मिली बडी सफलता,नाबालिक लडकी का मात्र 36 घंटे मे दस्तयाब कर आरोपीगणों को किया गिरफ्तार

अकोदिया पुलिस को मिली बडी सफलता,नाबालिक लडकी का मात्र 36 घंटे मे दस्तयाब कर आरोपीगणों को किया गिरफ्तार*

दिनांक 01.03.25 को फरियादी ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लडकी उम्र करीबन 14 साल 11 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्र.59/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिहं राजपूत, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल एंव एसडीओपी शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के निर्देशन मे थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिहं तोमर द्वारा तत्काल टीम गठित की जाकर टीम को अपहर्ता की तलाश मे लगाया गया । प्रकरण मे अपहर्ता के परिजन एंव अन्य लोगों से करते किसी पर भी कोई संदेह होना नही बताया एंव किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नही होना बताया एंव तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये जिससे भी कोई मदद नही मिली जिससे अपहर्ता के अपहरण का उद्देश्य स्पष्ट नही हो पा रहा था । पुलिस टीम द्वारा विभिन्न दृष्टिकोण से जांच प्रारंभ की जाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया । प्रकरण मे जानकारी मिली कि अपहर्ता को घटना दिनांक को गावँ के अंतरसिहं के साथ देखा गया था । अंतरसिहं के पुछताछ करते उसके द्वारा अपहर्ता को बिचोली गावँ मउ इंदौर मे अपने भाई रामसिहं व भाभी निशा राजपूत के घर छोडना बताया बाद पुलिस टीम द्वारा अंतरसिहं की निशादेही से अपहर्ता को बिचोली गावँ मउ इंदौर से रामसिहं व निशा राजपूत के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया । प्रकरण मे अपहर्ता के कथन एँव साक्ष्यों के आधार पर अंतरसिहं की पुत्र वधु वर्षा को भी आरोपी बनाया गया है एंव प्रकरण मे धारा 87,142 बीएनएस एंव 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट का इजाफा किया गया है ।
*अपराध का उद्देश्यः-* आरोपीगण ने आर्थिक लाभ हेतु अपहर्ता की कही शादी कराने के उद्देश्य से अपहरण किया गया था अगर पुलिस टीम द्वारा समय रहते आरोपीगण को गिरफ्तार नही किया जाता तो वह अपहर्ता की कही शादी कर अपने मनसुबों को अंजाम देने मे सफल हो जाते ।
गिरफ्तार आरोपीगणः- 1.अंतरसिहं पिता मोतीसिहं राजपूत निवासी ग्राम बोलाई
2.रामसिहं राजपूत पिता मोतीसिहं निवासी ग्राम बिचोली मउ इंदौर
3.निशा राजपूत पति रामसिहं निवासी ग्राम बिचोली मउ इंदौर
4.वर्षा पति दीपक राजपूत निवासी ग्राम बोलाई

*मुख्य भूमिकाः-* उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिहं तोमर, उनि मदनसिहं गुर्जर, उनि लाडसिहं जाटव, प्रधान आरक्षक रामबहादुर, बलराम यादव, आरक्षक तेजसिहं, होकम कारपेंटर एंव सायबर सेल शाजापुर की महत्वपूर्ण भुमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |